• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने किया बावड़ी का दौरा

Divisional Commissioner B.L. Mehra visited the stepwell - Jodhpur News in Hindi

-ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जोधपुर। संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने शुक्रवार को जिले के बावड़ी क्षेत्र का दौरा किया और उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के अधीन संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार बावड़ी रुघाराम सैन ने बावड़ी उपखण्ड कार्यालय से संबंधित विभिन्न गतिविधियों से संबंधित वांछित निरीक्षण करवाया। इस दौरान बीडीओ बबलीराम जाट,थानाधिकारी (खेड़ापा) ओमप्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक लेकर की समीक्षा
संभागीय आयुक्त ने बावड़ी में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर सम सामयिक गतिविधियों, सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों आदि की प्रगति विषयक जानकारी ली। उन्होंने सुशासन के संकल्पों को साकार करते हुए लोक समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं प्रभावितों को राहत देने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित होकर दायित्व निभाने पर जोर दिया।
मेहरा ने क्षेत्र में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में फीडबेक लिया और अधिकारियों से कहा कि विभागीय दायित्वों के निर्वहन के साथ ही आम जन की तकलीफों के समाधान तथा अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और राजकीय गतिविधियों में लक्ष्य प्राप्ति के प्रति गंभीर रहें।
संभागीय आयुक्त ने राजस्व से संबंधित लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए इनके शीघ्र समाधान के लिए योजनाबद्ध प्रयासों के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और इस बारे में अधिकारियों से चर्चा कर इस दिशा में हमेशा मुस्तैदी से कर्तव्य निर्वहन के निर्देश दिए।
क्षेत्र के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट एवं वांछित जानकारी प्रस्तुत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Divisional Commissioner B.L. Mehra visited the stepwell
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, divisional commissioner, bl mehra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved