• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसी भी प्रदेश की प्रगति में मजबूत सड़क तंत्र का होता है महत्वपूर्ण योगदान : जोगाराम पटेल

A strong road network plays an important role in the progress of any state: Jogaram Patel - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि किसी भी प्रदेश की प्रगति में मजबूत सड़क तंत्र का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा सड़कों के सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में राज्य में सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, कृषि, पानी, बिजली एवं उद्योग सहित हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री पटेल ने सोमवार को कटारड़ा से डोली तक मिसिंग लिंक योजना के अंर्तगत डामर सड़क कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामीणों की ओर से मंत्री पटेल का साफा और माल्यार्पण कर नागरिक अभिनंदन किया गया। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण हो जाने के बाद शहर तक आने जाने का मार्ग सुगम हो जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा कि सड़कों से विकास का बड़ा संबंध होता है। प्रदेश के गांवों में नई सड़कें बनने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रोजगार आदि सुविधाएं मजबूत होंगी। साथ ही, गांवों के नई डामर सड़कों के जोड़ने से किसानों को अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा। गांवों से शहरों की दूरी कम होगी और गांवों में उद्योगों का विकास होगा। इसके अलावा नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
पटेल ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिवद्ध है l ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ एवं बेहतर सड़क मार्ग राज्य सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास में धन की कोई कमी नहीं आने देगी।
इससे पूर्व संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री पटेल ने कटारड़ा पहुंच कर नंदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पंचायत समिति धवा के प्रधान गोविंद राम भील, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद मेघवाल, प्रेमाराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य चौथी देवी, सरपंच पप्पू सिंह, सरपंच बबीना कंवर, श्रवण पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A strong road network plays an important role in the progress of any state: Jogaram Patel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, parliamentary affairs, law and justice minister, jogaram patel, chief minister bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved