• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नार्थ वेस्ट इंटर यूनिवर्सिटी के फाइनल में पहुंची जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं और शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर

JJT University Jhunjhunu and Shekhawati University Sikar reached the finals of North West Inter University - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। नार्थ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मेजबान श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर के बीच फाइनल होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक को सात विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी कैंपस में चल रही नार्थ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक व टूर्नामेंट आयोजन सचिव डाॅ अरूण कुमार ने बताया कि मेजबान यूनिवर्सिटी और शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर के बीच सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण 16 ओवर के इस सेमीफाइनल मुकाबले में एमडीयू रोहतक ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। पिछले मुकाबले में अर्धशतक बनाने वाले जतिन रावल के जल्द ही रन आउट होने से मिले झटके के बाद भी 6 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 50 रन लगा दिए थे। लेकिन शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर के स्पिनर रोहित खीचड ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लेकर उनकी मैच में वापसी करवाई और एमडीयू रोहतक 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन बना पाई। एमडीयू रोहतक की ओर से सौरभ ने 24 रन व साहिल हुड्डा ने 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शेखावटी यूनिवर्सिटी के सलामी बल्लेबाजों नेएमडीयू रोहतक के गेंदबाजों के सामने सधी हुई शुरूआत की।
एमडीयू रोहतक द्वारा क्षेत्ररक्षण में रनों पर अंकुश नहीं लगा पाने और तीन कैच के मौकों को न भुनाने का खामियाजा सेमीफाइनल में हार के साथ चुकाना पडा। शेखावटी यूनिवर्सिटी के बल्लेबाज धु्रव के 44 रन और अंतिम के तेजतर्रार 22 रन की बदौलत 15वें ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को फाइनल में मेजबान श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर में आमने-सामने होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JJT University Jhunjhunu and Shekhawati University Sikar reached the finals of North West Inter University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhunjhunu, north west zone inter university cricket tournament, final, shri jjt university, pandit deendayal upadhyay shekhawati university, sikar, maharshi dayanand university, rohtak, seven-wicket victory, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved