• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोहार्गल के बरखंडी धाम में 80 वर्षीय संत सूरजादास की हत्या का खुलासा: चढ़ावा लूटने के लिए पहाड़ी से नीचे धकेला, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

Lohargal Barkhandi Dham Mahant Murder Case, Sant Surjadas Maharaj Killing - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम के 80 वर्षीय महंत संत सूरजादास जी महाराज की सनसनीखेज हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात के पांच दिन बाद आरोपी सुरेश कुमार (44) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की नजर मंदिर में आने वाले चढ़ावे पर थी और इसी लालच में उसने बुजुर्ग संत को पहाड़ी से गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया था।

रात को धाम पर रुका, सुबह बाथरूम में बंद कर तलाशी रकम एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत के अनुसार : झाझम की ढाणी (पहाड़ीला, थाना गोठड़ा) निवासी आरोपी सुरेश कुमार पुत्र ग्यारसीलाल पहले भी दो बार धाम की रेकी कर चुका था। वह श्रद्धालुओं की आवाजाही और चढ़ावे की रकम पर लगातार नजर रख रहा था।
वारदात का क्रम: आरोपी 25 सितंबर को धाम पहुंचा और रात को वहीं रुका। 26 सितंबर की सुबह उसने धाम पर अकेले रहने वाले संत को बाथरूम में बाहर से बंद कर दिया और चढ़ावे की नकदी तलाशने लगा।
खाई में दिया धक्का: संत जैसे-तैसे मशक्कत कर बाथरूम से बाहर निकले और विरोध किया, तो सुरेश कुमार ने उन्हें पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में धक्का दे दिया। गंभीर चोटें लगने से संत सूरजादास जी महाराज की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
समझिए पूरा घटनाक्रम
26 सितंबर से लापता, 27 को मिला शव: थानाधिकारी प्रेमप्रकाश के मुताबिक, 26 सितंबर की सुबह से संत मंदिर से गायब थे। 27 सितंबर को जब श्रद्धालुओं को उनकी अनुपस्थिति का पता चला, तो शिष्य शंकरलाल ने गोठड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और ग्रामीणों की खोजबीन के दौरान बरखंडी की दुर्गम पहाड़ियों में संत का शव संदिग्ध हालत में मिला।
एसडीआरएफ ने निकाला शव, पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि: घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल को मौके पर बुलाया गया। गहरी खाई में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए जयपुर एसडीआरएफ और जिला रेस्क्यू टीम का सहारा लेना पड़ा। मेडिकल बोर्ड से कराए गए पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि होने पर हत्या व लूट का केस दर्ज हुआ।
साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों से दबोचा: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मंदिर आने-जाने वालों से पूछताछ की, जिसमें 25 सितंबर की रात सुरेश के मंदिर में रुकने की पुष्टि हुई। इसके बाद मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए पुलिस ने घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर गोल्याणा गांव से आरोपी को डिटेन कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
महंत की हत्या के बाद स्थानीय संत समाज और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश फैल गया था और लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। पुलिस अब आरोपी से लूटी गई रकम और अन्य पहलुओं को लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lohargal Barkhandi Dham Mahant Murder Case, Sant Surjadas Maharaj Killing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lohargal barkhandi dham mahant murder case, sant surjadas maharaj killing, jhunjhunu police arrest accused suresh kumar, rajasthan crime news 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved