• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला रजिस्ट्रार पूनम कटेवा ने चूड़ी चतरपुरा में किया निरीक्षण

District Registrar Poonam Katewa inspected Chudi Chatrapura - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु व विवाह) एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक पूनम कटेवा ने बुधवार को कार्यालय उप रजिस्ट्रार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुकुन्दगढ एवं उप रजिस्ट्रार प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र चूडी चतरपुरा, रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यू व विवाह) अजीतगढ एवं चूडी चतरपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में जन्म-मृत्यू व विवाह का बोर्ड लगाने व ऑनलाईन दर्ज प्रकरणों को रजिस्टर में दर्ज करने के लिए निर्देशित किया। उप रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों को संस्थानिक घटनाओं के लिए 21 दिवस के अंदर पंजीकरण करने व जन्म-मृत्यु की घटनाओं के लिये अलग से रजिस्टर बनाने के लिये भी निर्देशित किया। मृत्यु की घटनाओं में मृत्यु के कारण को दर्शाने के लिए एमसीसीडी फॉर्म 4 के लिए भी निर्देशित किया गया। जिला रजिस्ट्रार पूनम कटेवा ने पोर्टल पर लंबित ई साईन पेडेंसी, आमजन पेंडेंसी व ई मित्र पेंडेंसी को निस्तारण करने के लिये निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यू व विवाह) ने प्रमाण पत्र बनाने व संशोधन के समय दस्तावेजों की गहन जांच रजिस्टर में प्रविष्टि व 3 दिवस के भीतर पंजीकरण कर आवेदनकर्ताओं को प्रमाण-पत्र डिजिटल साईन कर उपलब्ध कराने के साथ ही लंबित पंजीकरणों को 2 दिवस में ई साईन कर जारी करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय चूडी चतरपुरा बन्द पाया गया, निरीक्षण के दौरान सुरेश कुमार शर्मा, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी झुंझुनूं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Registrar Poonam Katewa inspected Chudi Chatrapura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhunjhunu, district registrar, birth-death, marriage, deputy director, economic and statistics department, poonam kateva, wednesday, deputy registrar, community health center, mukundgarh, primary health center, chudi chatrapura, registrar, ajitgarh, inspection, board, births, deaths, marriages, office, cases, registered online, register, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved