• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पोक्सो कोर्ट के नए भवन का हुआ भूमि पूजन एवं शिलान्यास

Bhoomi Poojan and foundation stone of new building of Poxo Court - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। विशिष्ट न्यायालय लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो कोर्ट) 1 व 2 झालावाड़ के नवीन भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास गुरूवार को न्यायाधिपति उमाशंकर व्यास न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए न्यायाधिपति व्यास ने कहा कि झालावाड़ के न्यायिक क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में पोक्सो कोर्ट के नए भवन के रूप में विस्तार होने जा रहा है। न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य करने के लिए दृढ संकल्पित रहते हैं और हमेशा अच्छा परिणाम देते हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पक्षकारों एवं पोक्सो कोर्ट में आने वाले बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण के लिए अलग परिसर की आवश्यकता होती है, जो अब इस नए भवन के रूप में पूरा होने जा रहा है। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पोक्सो कोर्ट के नए भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित समय में अच्छी से अच्छी सामग्री के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। वहीं न्यायिक कर्मचारियों को भी इस भवन के निर्माण कार्य की समय-समय पर देखरेख करने की बात कही।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिया रघुनाथ दान ने झालावाड़ में विशिष्ट न्यायालय लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो कोर्ट) 1 व 2 के नवीन भवन के शिलान्यास एवं भूमि पूजन के लिए सभी को बधाई देते हुए जानकारी दी कि इस भवन का निर्माण 2.70 करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा।
इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि पोक्सो कोर्ट 1 व 2 के लिए स्वीकृति अनुसार निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भवन में वॉटर हार्वेस्टिंग की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पोक्सो कोर्ट 1 के विशिष्ट न्यायाधीश विनोद कुमार गिरी एवं पोक्सो कोर्ट 2 के विशिष्ट न्यायाधीश बृजेश पंवार ने भी समारोह को सम्बोधित किया। अंत में मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट गौरव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश कुमार शर्मा, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश गिरिश अग्रवाल, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रशांत शर्मा, विशिष्ट न्यायाधीश एसटीएससी प्रकरण सोनाली शर्मा, विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट क्रम 1 शिल्पी शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट क्रम 2 मनोज सिंह फौजदार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.बी. तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड दिनेश कुमार शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhoomi Poojan and foundation stone of new building of Poxo Court
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, pocso court, justice, umashankar vyas, foundation stone laying program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved