• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाएं खेलों के माध्यम से भी बन सकती हैं आत्मनिर्भरः विजय गर्ग

Women can also become self-reliant through sports: Vijay Garg - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आदिशक्ति वुमन फाउंडेशन एवं मारवाड़ी इंटरनेशनल फैडरेशन द्वारा संयुक्त रूप से “खेलों में भविष्य” पर जयपुर में कार्यशाला की गई। इस कार्यशाला में मारवाड़ी इंटरनेशनल फैडरेशन के संस्थापक महासचिव सीए विजय गर्ग ने बताया कि आने वाला समय खेलों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी सुनहरे अवसर प्रदान करेगा। अगर महिलाएं आने वाले समय में खेलों को अपना भविष्य मानती है तो उनको रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध होंगे। खेलों के माध्यम से महिलाएं वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

आदिशक्ति वूमेन फाउंडेशन के संस्थापक गंगोत्री चौहान ने बताया कि इस कार्यशाला में जिन महिलाओं ने भाग लिया है वे खेलों में भविष्य की ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगी। सभी प्रतिभागी अपने-अपने जिलों में जाकर वहां की स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर इस तरह के कार्यक्रम करेंगी। उनके माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी जसिया अख्तर थी। उनका हाल ही विमेन आईपीएल-2023 में दिल्ली कैपिटल में भी सिलेक्शन हुआ है। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स शताब्दी अवस्थी, साउथ एशियन खेलों में हैंडबॉल में पदक विजेता प्राची गुर्जर एवं वर्ष 2016 की ओलंपिक प्लेयर, सपना पूनिया ने भी अपने अनुभव कार्यशाला में आईं महिलाओं से साझा किए।
इन वक्ताओं ने बताया कि वे किस तरीके से ग्रामीण स्तर से उठकर ओलंपिक, एशियन एवं विश्व लेवल के खेलों में पदक विजेता रही हैं। आज उसी कारण वे सब सरकारी एवं विभिन्न कंपनियों की नौकरियों में अपना भविष्य सुरक्षित महसूस कर रही हैं। क्रिकेट प्लेयर जसिया अख्तर ने बताया कि विमेन आईपीएल आने के बाद महिलाओं को भी क्रिकेट में और अधिक मौके मिलेंगे। जो महिलाएं अगर किसी कारण से नेशनल क्रिकेट टीम में नहीं जा पा रही हैं। वे जिला स्तर, प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर के अलावा विभिन्न लीगों के माध्यम से क्रिकेट में अपना भविष्य बना सकती हैं। अब तो सरकारी एवं गैर सरकारी कई अकादमी ऐसी हैं जहां जरा सा भी टैलेंट हो तो वह इस टैलेंट को बिना किसी कॉस्ट के निखारने का जिम्मा ले लेती हैं। इसलिए अधिक से अधिक महिलाओं को क्रिकेट में आकर अपना भविष्य बनाना चाहिए।
सपना पुनिया ने बताया कि जब तक आपको सफलता नहीं मिलती तब तक दूसरे लोग आप पर नेगेटिव कमेंट भी करेंगे। लेकिन, जैसे ही आप सफल होते हैं तो आपको सम्मान देने लग जाते हैं। हमको अपने नेगेटिव कमेंट को अपनी पावर बनाना है और उस पावर के बल पर अपने आपको साबित करना है। शताब्दी अवस्थी ने कहा की खेलों में सक्सेस की गारंटी नहीं है। लेकिन हमको लगातार प्रयास करते रहना है। प्राची गुर्जर ने कहा कि हमको अगर खेलों में सफलता लेनी है तो हमें अपने पेरेंट्स को पहले मनाना होगा। सफल खिलाड़ियों से मीटिंग कराकर खेलों में सफलता के मंत्र लेने होंगे।
इस अवसर पर बाड़मेर जिले की मूमल मेहर ने भी अपनी बात रखी। सभी अतिथियों से कहा कि आने वाले समय में मैं अपनी मेहनत और प्रयासों से एक दिन इंडिया टीम में खेलूंगी। इस कार्यशाला में 16 जिलों से प्रतियोगियों ने भाग लिया। इनमें सीकर, बाड़मेर, दौसा, भरतपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर , चित्तौड़गढ़, जयपुर, बांसवाड़ा , उदयपुर, बूंदी, चूरु आदि जिले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women can also become self-reliant through sports: Vijay Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women sports, vijay garg, ca vijay garg, marwadi foundation, ca vijay garg marwadi foundation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved