• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कौन बनेगा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ? प्रदेश की जनता के सामने आई नामों पर गुटबाजी

Who will become BJP state president? Junketing on names came in front of the people of the state - Jaipur News in Hindi

सत्येंद्र शुक्ला

जयपुर। आखिरकार राजस्थान प्रदेश भाजपा, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय भाजपा नेतृत्व की खींचतान प्रदेश की जनता के सामने आ गई है। अशोक परनामी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अभी तक प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर एकराय नहीं बन सकी है। पहले केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम सामने आया, लेकिन केंद्रीय भाजपा नेतृत्व को पता चला कि यह मुख्यमंत्री की पसंद नहीं है। वहीं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने भी बयानबाजी करके यह बता दिया कि प्रदेश भाजपा में गुटबाजी किस तरह चरम पर है। अभी तक केंद्रीय नेतृत्व राजस्थान में भाजपा का मुखिया तय नहीं कर सका है, सिर्फ मीडिया में जो नाम चल रहे हैं उनमें गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम गेघवाल, सतीश पूनिया, श्रीचंद कृपलानी का नाम सामने आ रहा है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने खास खबर डॉट कॉम को बताया कि भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के नाम को लेकर कोई घमासान नहीं मचा है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा करेंगे। वहीं अशोक परनामी के इस्तीफे के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कोई भी पदाधिकारी अपनी पसंद खुलकर बताने को तैयार नहीं है, सभी को सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व की घोषणा का इंतजार है। आपको बता दे कि पहले अशोक परनामी को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन खुद अशोक परनामी ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया था।
इसके बाद मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं ने जोर पकड़ा, लेकिन यह चर्चाएं भी सिर्फ मीडिया की सुर्खियां बनकर रह गईं। लेकिन अब अशोक परनामी का इस्तीफा होने के बाद यह बात सामने जरूर प्रदेश की जनता के सामने आ गई है कि केंद्रीय भाजपा नेतृत्व और सीएम वसुंधरा राजे के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है। दो लोकसभा और एक विधानसभा उपचुनाव की करारी हार के बाद लगातार मंथन बैठकों का दौर चला। इन बैठकों में कुछ पदाधिकारियों ने खुलकर प्रदेश के संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक फेरबदल की मांग उठाई।
वहीं जातिगत समीकरण को लेकर भी केंद्रीय भाजपा नेतृत्व माथापच्ची कर रहा है कि आखिरकार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किस जाति के व्यक्ति को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Who will become BJP state president? Junketing on names came in front of the people of the state
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan state bjp, chief minister vasundhara raje, central bjp leadership, rajasthan bjp, rajastjah bjp news, jaipur bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved