• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में वैश्य चेतना महाकुंभ 26 फरवरी को, 50 हजार से ज्यादा वैश्य जुटेंगे

Vaish Chetna Mahakumbh in Jaipur on February 26, more than 50 thousand Vaish will gather - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । अखिल भारतीय वैश्य महासम्मलेन राजस्थान प्रदेश जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 26 फरवरी 2023 को ’वैश्य चेतना महाकुंभ’ का आयोजन करने जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व अलवर विधायक बनवारी लाल सिंघल द्वारा यह जानकारी दी गयी। उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार को बियानी गर्ल्स कॉलेज, विद्याधर नगर में कोर कमेटी द्वारा एक बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में राजधानी जयपुर में होने वाले महासम्मेलन को लेकर समाज के गणमान्य लोगों से फरवरी में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही बैठक में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गिरिश कुमार संघी के नेतृत्व में आयोजित की जाने वाली राजस्थान ’वैश्य चेतना यात्रा’ की रूपरेखा भी तैयार की गयी। इस यात्रा और महाकुंभ का उद्देश्य वैश्य एकता बल पर जोर देना होगा। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री, गोपाल जी मोर, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद सिंघल, प्रदेश महामंत्री केशव गुप्ता व कमल किशोर माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री पंकज गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी सदस्य महेन्द्र कुमार विजयवर्गीय, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति तोतला, प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष शकुन्तला विजयवर्गीय, राजेश खूंटेटा, आलोक अग्रवाल, मनीष जैन जयपुर सहयोग प्रभारी, शरद गुप्ता, जयपुर जिला अध्यक्ष, आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, अशोक जैन और विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vaish Chetna Mahakumbh in Jaipur on February 26, more than 50 thousand Vaish will gather
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vaish chetna mahakumbh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved