• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 : मतदाता ऑनलाइन देख सकेंगे मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण

Urban Local Body General Elections 2026: Voters can view their names and details in the electoral roll online. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान में आयोजित किए जा रहे नगरीय निकाय आम चुनावों के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सूची में अपना नाम एवं संबंधित विवरण ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाकर ‘Search Voter’ विकल्प के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। मतदाता निम्न विवरण दर्ज कर अपना नाम खोज सकते हैं—
• जिला
• नगरीय निकाय का नाम
• मतदाता का नाम
• पिता/पति का नाम
• आयु
इसके अतिरिक्त जिला चयन कर Voter ID/EPIC नंबर के माध्यम से भी मतदाता अपना नाम खोज सकते हैं।
सर्च करने पर मतदाता को मतदाता सूची से संबंधित प्रमुख विवरण भी प्रदर्शित होंगे, जिनमें नगरीय निकाय का नाम, वार्ड नंबर, वार्ड पार्ट नंबर, क्रम संख्या, मतदाता का नाम, पिता/पति/संबंधी का नाम, आयु, Voter ID/EPIC नंबर, लिंग, मकान नंबर, मतदान केन्द्र क्रमांक, मतदान केन्द्र का पता तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्र (AC), पार्ट नंबर एवं क्रम संख्या शामिल हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान से पूर्व ऑनलाइन सुविधा का उपयोग कर मतदाता सूची में अपना नाम एवं मतदान केन्द्र संबंधी विवरण अवश्य जांच लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Urban Local Body General Elections 2026: Voters can view their names and details in the electoral roll online.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan municipal elections 2026, urban local body elections rajasthan, rajasthan election commission, search voter rajasthan, voter list rajasthan, voter id, epic number, rajasthan voter list, jaipur news, rajasthan news, municipal elections rajasthan, voter information, polling station details, ward details, election news rajasthan, rajasthan local body election, voter verification, polling booth rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved