• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चार लोग घायल

Uncontrolled car collides with tree, four people injured - Jaipur News in Hindi

जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में गुरुवार अलसुबह एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को सीधा कर थाने पर खड़ा करवा दिया। वहीं मामले की जांच पड़ताल सड़क दुर्घटना थाना साउथ कर रही है।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दाना पानी रेस्टोरेंट के पास एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार पलट गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। पुलिस ने कार सवार लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि हादसा कार के तेज रफ्तार में होने के कारण हुआ। हादसा जनपथ के नजदीक नाले पर हुआ था। गनीमत रही कि हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uncontrolled car collides with tree, four people injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, jyoti nagar police station area, car accident, four people injured, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved