• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृषि में नवाचार अपनाकर अपनी आय करे तिगुना : कृषि मंत्री

Triple your income by adopting innovation in agriculture: Agriculture Minister - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना की अध्यक्षता में सोमवार को सवाई माधोपुर जिले के मीणा हाईकोट अजनोटी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चकेरी में ''मंत्री आपके द्वार'' एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर कृषि मंत्री डा. मीना ने कहा कि आमजन के द्वार पर जाकर उनकी सुनवाई कर राहत प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सुनवाई कर उन्हें निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निस्तारण कर राहत प्रदान करें। इस दौरान उन्होंने चेकरी में 10 लाख रूपए की लागत से किसान सेवा केन्द्र बनाने तथा चकेरी के ग्रामीणों की मांग 132 जीएसएस राज्य सरकार से स्वीकृत कराने की घोषणा की। उन्होंने जनसुनवाई में आए सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए है। उन्होंने चकेरी ग्राम वासियों की पेयजल की समस्या का निराकरण सात दिवस में करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर प्लान्ट लगाने पर 60 प्रतिशत एवं पॉली हाउस लगाने पर 95 प्रतिशत तक अनुदान कृषकों को देती है। लघु एवं सीतान्त किसानों को 95 प्रतिशत अनुदान पर कृषक हिस्सा राशि 10 लाख 17 हजार 200 रूपये जमा करानी होती है। जिसकी कुल लागत अनुमानित 42 लाख रूपये है। उन्होंने कहा कि कृषक परम्परागत खेती के स्थान पर खेती में नवाचार कर अपनील आय को दुगुना-तिगुना कर सकते हैं। उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ एवं पात्रता की जानकारी किसान संगोष्ठी के माध्यम से प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कृषि, उद्यानिकी एवं आत्मा के अधिकारियों के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को कृषि विभाग से संबंधित सभी योजनाओं एवं उनके लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कृषकों के अनुरोध किया कि वे उनकी आय बढ़ाने के लिए पॉलिसी हाउस, शैडनेट, कृषि में नवाचार कर अपनी आय तिगुनी करें।
इस दौरान उन्होंने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं मधुमक्खी पालन, जल स्रोतों का विकास, बाजार के बुनियादी ढांचे का सृजन, फूलों के नये बगीचों की स्थापना, ड्रिप सिंचाई उर्वकर्कीकरण, राष्ट्रीय बागवानी मिशन आदि कृषि एवं उद्यानिकी विभाग से संबंधित योजनाओं के लाभ एवं पात्रता की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Triple your income by adopting innovation in agriculture: Agriculture Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, agriculture, horticulture and rural development minister, dr kirori lal meena, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved