• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

8 हजार ANM, आंगनबाडी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनियों को दिया 'राजसंगम' का प्रशिक्षण

Training of Raj Sangamam given to 8 thousand ANM, Anganwadi workers and Asha Associates - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश की 8 हजार से अधिक एएनएम, आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा आशा सहयोगिनियों (एएए) को बुधवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 'राजसंगम' का प्रशिक्षण दिया गया है। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा विभाग द्वारा प्रदेश में एएनएम, आंगनबाडी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी (एएए) द्वारा समन्वय से कार्य करने हेतु एएए मंच की स्थापना की गयी है, जिसे 'राजसंगम' नाम दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता ने बताया की एएए कार्यकर्तायें स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं प्रदान करती है। राजसंगम मंच तीनों जमीनी कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय से लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देने में कारगर सिद्ध होगा। राजसंगम कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश की लगभग 1 लाख 15 हजार 405 एएए कार्यकर्ताओं को 20 विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से एएए मंच 'राजसंगम' का प्रशिक्षण विभिन्न चरणों में दिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम ने बताया कि प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को फिल्म के माध्यम से अपने आंगनबाडी क्षेत्र की मैपिंग करने, उनकी भूमिका एवं आदर्श कार्यकर्ताओं के व्यवहार के संबंध में बताया गया। साथ ही उन्हें सच्ची कार्यकर्ता, सच्ची एएनएम व सच्चा रिकार्ड के संबंध में विस्तार से बताया गया है।
वीडियो कांफ्रेंस में परियोजना निदेशक तरूण चौधरी, स्टेट नोडल अधिकारी, आशा जयसिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Training of Raj Sangamam given to 8 thousand ANM, Anganwadi workers and Asha Associates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: training of aaa forum rajasam sangam, video conferencing, अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता, एएनएम, आंगनबाडी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी, स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम, jaipur news, rajasrthan news, hindi khabar, hindi news, rajasthan hindi news, news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved