• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान आवासन मंडल भर्ती परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुव्यवस्था के लिए पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Training given to supervisors for strict monitoring and orderliness at Rajasthan Housing Board Recruitment Examination Centers - Jaipur News in Hindi

- 8 से 11 सितंबर तक दो पारियों में होंगी ऑनलाइन परीक्षाएं

जयपुर । राजस्थान आवासन मंडल द्वारा 8 से 11 सितंबर होने वाली सीधी भर्ती ऑनलाइन परीक्षा के व्यवस्थित संपादन के लिए सोमवार को मंडल के नियुक्त पर्यवेक्षकों को सी-डैक (सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग) के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया। राजस्थान आवासन मंडल के मुख्यालय आवास भवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जयपुर में पदस्थापित अधिकारियों को सी-डैक के परीक्षा केंद्र प्रभारी डोमिनिक रयान और संयुक्त निदेशक सी-डैक रेखा ने ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। सभी पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखेंगे।
कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा-
आवासन मंडल की सचिव अल्पा चौधरी ने बताया कि परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और फ्लाइंग स्क्वायड मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा जयपुर, जोधपुर और उदयपुर शहरों के 175 केंद्रों पर होगी। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसकी मंडल मुख्यालय पर स्थापित कमांड सेंटर के जरिए निगरानी की जा सकेगी।
दो पारियों में होगी परीक्षा-
चौधरी ने बताया कि चार दिन चलने वाली परीक्षा सुबह और दोपहर दो पारियों में संचालित की जाएगी। पहली पारी सुबह 9ः30 से 12ः30 तथा दूसरी पारी अपरान्ह 3ः30 से 6ः30 बजे तक आयोजित होगी। सुबह 9ः30 से 12ः30 तक चलने वाली पारी में अभ्यर्थी को 7 बजे तक सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। 8 बजे बाद परीक्षा हॉल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दूसरी पारी 3.30 से 6.30 चलेगी, जिसमें अभ्यर्थी के लिए 1 बजे रिपोर्टिंग टाइम होगा। 2 बजे बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि 258 विभिन्न पदों के लिए कुल 59 हजार 968 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इस दौरान मुख्य संपदा प्रबंधक दीपाली भगोतिया, उप सचिव राजेंद्र चांदावत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Training given to supervisors for strict monitoring and orderliness at Rajasthan Housing Board Recruitment Examination Centers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: training given, to supervisors, for strict monitoring, and orderliness, at rajasthan housing board, recruitment examination centers, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved