-मुख्यमंत्री रहे उत्तर प्रदेश में सीतापुर के सांगठनिक प्रवास पर
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सांगठनिक प्रवास पर रहे। उन्होंने सीतापुर में आयोजित लोकसभा क्लस्टर, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा संयोजक प्रभारी व जनप्रतिनिधि बैठकों में सम्मिलित होकर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने सीतापुर में क्लस्टर बैठक में 5 लोकसभा क्षेत्रों सीतापुर सदर, मिश्रिख, हरदोई, धौरहरा, लखीमपुर के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया और लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तय रणनीतियों व विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यहां संगठन स्तर पर चल रहे सांगठनिक कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीतापुर जिले के खेराबाद में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र हित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करता है। राष्ट्र के उत्थान की सोच लेकर जीवन जीना ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान से लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिलवाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से पूरी तैयारी से जुट जाएं । उन्होंने कहा कि देश के उत्थान और विकास का रास्ता यूपी से होकर निकलता है। उत्तर प्रदेश ऋषि मुनियों की धरती है। संस्कृति का अवतरण यहीं से हुआ। सीतापुर अवध क्षेत्र में आने के कारण भगवान राम और माता सीता की धरती है। आज विश्व में भारत की गूंज है तो इसमें यूपी का बड़ा योगदान है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की कार्यशैली पर जमकर प्रहार किये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक पूरे देश मे तूती बोलती थी, फिर भी उनकी सरकार 70 साल गरीबी के नाम पर वोट मांगती रही । आज उसी पार्टी द्वारा क्षेत्रीय दलों से एक-एक सीट मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले और 2014 के बाद के भारत का फर्क साफ दिखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें देश के नागरिक होने का फर्ज निभाना है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए पार्टी के लिए उन्होंने सदैव समर्पण भाव रखते हुए कार्य किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है और पुनः भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 'अबकी बार 400 पार' के संकल्प की सिद्धि के लिए भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य पूरी तन्मयता के साथ जुटा हुआ है।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का संचालन जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लस्टर प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, सांसद राजेश वर्मा, सांसद अशोक रावत तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सीतापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जगह- जगह स्वागत किया।
मां ललिता देवी मंदिर शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नैमिषारण्य पहुंचने पर सबसे पहले मां ललिता देवी मंदिर शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने नैमिषारण्य के साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया।
अगस्त्य नंदा-सिमर भाटिया की फिल्म इक्कीस का दूसरा गाना बन के दिखा – इक्कीस आ चुका है
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
धुरंधर का धमाकेदार गाना शरारत हुआ रिलीज़, बना नया पार्टी एंथम
लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर : यहां दर्शन मात्र से दुश्मनों का भय होता है खत्म
संदीप सोपारकर का गुल्लीगा गुल्लीगा सॉन्ग बना चर्चा का विषय, हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस
सिंहावलोकन 2025: पर्दे से दूर रहीं ये बॉलीवुड हीरोइन, नहीं रिलीज हुई एक भी फिल्म
ICC वनडे रैंकिंग: रोहित शर्मा शीर्ष पर कायम, विराट कोहली नंबर 2 पर पहुंचे
सुरभि चंदना को ‘वूमेनप्रेन्योर इंडिया अवॉर्ड’ मिला, कहा- हर हार ने मुझे नया रास्ता दिखाया
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के लिए सोशल मीडिया बैन, पीएम अल्बनीज ने कहा- बच्चों को मिलेगा 'बचपन'
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
आलिया भट्ट ने रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत
महाराष्ट्र के इस मंदिर में खेली जाती है हल्दी की होली, मणि के बिना भगवान मार्तंड भैरव के दर्शन अधूरे
'घेवर' और ठाकुरों से बदला लेने पहुंचीं रानी चटर्जी, सीरियल 'प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' में मारी एंट्री
ऑरिजनल नहीं हैं फिल्म 'धुरंधर' के ये तीन गाने, टाइटल ट्रैक भी है रीमेक
केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने किया भ्रामरी प्राणायाम, योगा इंस्ट्रक्टर ने बताए फायदे
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
धुरंधर में गौरी मैम के किरदार पर उठे सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब, कहा, यहां ग्लैमर नहीं मिलेगा
कम कीमत में ज़्यादा रेंज: महिंद्रा BE 6 और XEV 9e को मिलेगा नया बैटरी पैक, बिक्री में आ सकती है तेजी
तेलंगाना सरकार की मंत्री सुरेखा के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

बांग्लादेश में आम चुनाव का ऐलान, अगले साल 12 फरवरी को होगा मतदान

पंजाब कांग्रेस सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह से जबरन वसूली और गैंगवारों को रोकने में मदद का आग्रह किया
कैसा रहेगा दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार, हिंदी वेबसीरीज की शूटिंग पूरी
आलिया भट्ट ने रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत
सिंहावलोकन 2025: पर्दे से दूर रहीं ये बॉलीवुड हीरोइन, नहीं रिलीज हुई एक भी फिल्म
केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने किया भ्रामरी प्राणायाम, योगा इंस्ट्रक्टर ने बताए फायदे
दिलीप कुमार की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बिग-बॉस 19 : प्रणीत मोरे ने कहा, 'गौरव खन्ना ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान'
धरम जी की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं : सायरा बानो
‘धुरंधर’ के फैन बने ऋतिक रोशन, बोले- 'पार्ट-2 का बेसब्री से इंतजार’
'खुदा से पूछूं, क्या हम और यूसुफ हमेशा के लिए नहीं मिल सकते', दिलीप कुमार की जयंती पर भावुक हुईं सायरा बानो
ओशो और दिलीप कुमार को सुभाष घई ने बताया 'मेंटर', जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
फल और सब्जियों से बदल सकता है त्वचा का रंग! अगली बार खाएं तो जरूर ध्यान दें
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है बालों का झड़ना? जानें इसके असली कारण
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
पेट दर्द से खांसी तक, सर्दियों में वरदान है अजवाइन
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 11/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope