• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की होगी बेहतर माॅनिटरिंग : डाॅ. सौम्या गुर्जर

There will be better monitoring of door-to-door garbage collection system: Dr. Saumya Gurjar - Jaipur News in Hindi

-स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर एवं आयुक्त बाबूलाल गोयल ने रविवार को सभी जोन एवं मुख्यालय उपायुक्त, मुख्य सफाई निरीक्षक सफाई निरीक्षक, अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर स्वच्छता पखवाड़े के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष 2 अक्टूबर 2023 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा इसलिए इससे पूर्व 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी जोन कार्यालय पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर भी लगाये जाएंगे जिसमें स्वच्छता योद्धाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रमों की क्रियान्विती हो सुनिष्चितः-
महापौर ने बैठक में उपस्थित मुख्य सफाई निरीक्षकों एवं सफाई निरीक्षकों को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रमों की धरातल पर क्रियान्विती सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। महापौर ने बताया कि सफाई व्यवस्था की माॅनिटरिंग के लिये हर वार्ड में सुपरवाईजर लगवाये जायेगे साथ ही संबंधित वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर रूट मैप के अनुसार सूखा कचरा, गीला कचरा, गार्डन वेस्ट, सीएनडी वेस्ट सहित हर चीज की माॅनिटरिग होगी।
साथ ही उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के तहत ओपन कचरा डिपो हटवायें जाने हेतु निर्देषित किया इसके अतिरिक्त सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालें मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं स्वास्थ्य निरीक्षक को 17 सीसीए का नोटिस भी जारी किया जायेगा इसके साथ ही बर्खास्त की भी कार्यवाही हो सकती है। महापौर ने सख्त लहजे में कहा कि सफाई के प्रति हम कोई भी लापरवाही बर्दाष्त नहीं करेगे। उन्होंने बताया कि आयुक्त एवं महापौर सुबह किसी भी वार्ड का निरीक्षण कर सकते है। जहां गंदगी एवं सफाई नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
डॉ सौम्या ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा जिसके जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 18 सितंबर से 29 सितंबर तक समस्त वार्ड क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त द्वितीय चरण में 30 सितंबर को संपूर्ण निगम क्षेत्र में सबसे अधिक अच्छी साफ सफाई पाए जाने पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर वार्डो का चयन किया जाएगा।
जिसके अंतर्गत निगम मुख्यालय पर 1 अक्टूबर को सम्मान समारोह आयोजित कर सफाई में प्रथम स्थान पर आने वाले वार्ड क्षेत्र में 31 लाख रुपये द्वितीय स्थान पर आने वाले वार्ड को 21 लाख रुपए, तृतीय स्थान पर आने वाले वार्ड में 11 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्य वार्ड क्षेत्र में कराये जाएंगे।
उन वार्ड क्षेत्र के पर्यवेक्षकों, स्वास्थ्य निरीक्षकों, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
आयुक्त बाबूलाल गोयल ने बताया कि रेल्वे स्टेषन, बस स्टेण्ड, मुख्य मार्गों पर यूथ समूह के माध्यम से स्वच्छता ड्राइव का आयोजन किया जाएगा इसके अतिरिक्त सभी जोन क्षेत्र में स्वच्छता क्विज का भी आयोजना किया जाएगा इसमें विजेता को स्वच्छता मोमेंटो दिया जाएगा तथा सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी जोन स्तर पर वेस्ट टू वेल्थ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में उपायुक्त स्वास्थ्य मुकेष कुमार मूंड, उपायुक्त कार्मिक जनार्दन शर्मा, उपायुक्त सांगानेर संगीता मीणा, उपायुक्त मालवीय नगर जोन सतलाल मक्कड़, उपायुक्त मानसरोवर जोन मुकेष कुमार सहित मुख्य सफाई निरीक्षक सफाई, निरीक्षक स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित अधिकारियों उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There will be better monitoring of door-to-door garbage collection system: Dr. Saumya Gurjar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation greater, mayor dr soumya gurjar, commissioner babulal goyal, swachhata pakhwada, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved