• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनरेगा के तहत कराये गये नवाचारों पर अध्ययन दल ने अपने विचार किये साझा

The study team shared their views on the innovations made under MNREGA. - Jaipur News in Hindi

जयपुर । ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा प्रदेश में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत करवाये जा रहे कार्यों की स्टडी विजिट के लिए आन्ध्रप्रदेश राज्य स्तरीय रोजगार गारण्टी परिषद (एसईजीसी) के सदस्य, आन्ध्रप्रदेश सरकार के राज्य स्तरीय अधिकारियों का 22 सदस्यीय दल द्वारा 11-14 दिसम्बर 2018 तक भीलवाडा, राजसमंद, अजमेर जिलों में मौके पर जाकर कार्यों का भ्रमण किया गया।

शासन सचिवालय के सभागार में शनिवार को 22 सदस्यीय दल के साथ महात्मा गांधी नरेगा आयुक्त पी.सी. किशन के साथ संयुक्त बैठक में राज्य में नरेगा योजनान्तर्गत किये गये नवाचारों के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। एसईजीसी के सदस्यों द्वारा राज्य में कराये गये कार्यों की भूरी-भूरी प्रंशसा करते हुए कहा कि देश में राजस्थान नरेगा के अन्तर्गत प्रथम है तथा आन्ध्रप्रदेश द्वितीय स्थान पर है। राजस्थान द्वारा कराये गये कार्यों को आन्ध्रप्रदेश सरकार को अवगत करायेगें जिससे राजस्थान में किये गये नवाचारों को भी आन्ध्रप्रदेश में लागू करने की सिफारिश की जायेगी।
आन्ध्रप्रदेश के अधिकारियों द्वारा राजस्थान के अधिकारियों को अपने प्रदेश में आने के लिए आमन्ति्रत किया गया साथ ही आन्ध्रप्रदेश और राजस्थान द्वारा किये गये कार्यो को एक दूसरे के राज्य में साझा किया जाने हेतु सिफारिश की जायेगी। दल के सभी सदस्य इस तथ्य पर एकमत थे कि उक्त अध्ययन से आन्ध्रप्रदेश राज्य में यदि इन नवाचारों को अपनाया जाता है तो गुणवत्ता वाले कार्य कराये जा सकते है। जिनसे अच्छे परिणाम आवेंगे।
22 सदस्यीय दल के भ्रमण एवं स्टडी का प्रायोजन राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया। जिसका समन्वयन सहायक प्रोफेसर डॉ0 पी0 अनुराधा, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान राज्य से अरविन्द सक्सैना, अधिशाषी अभियन्ता ईजीएस द्वारा एसईजीसी सदस्यों को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के साथ राज्य स्तर पर प्रभावी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कराये गये नवाचारों पर प्रकाश डाला। जिनकी दल के सभी सदस्यों द्वारा सराहना की गई। आयुक्त ईजीएस पी.सी.किशन ने दल में आये सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किये तथा ग्रामीण विकास संस्थान हैदराबाद एवं आन्ध्रपदेश राज्य की ओर से आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा का स्मृति चिन्ह प्रदान किये।
दल के साथ राज्य स्तरीय अधिकारी अरविन्द सक्सैना, अधिशाषी अभियन्ता ईजीएस, एवं समन्वयक जीआईजेड कृष्ण त्यागी साथ थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The study team shared their views on the innovations made under MNREGA.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rural development and panchayati raj department, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, mnrega, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved