• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में 12 चक्को का डंपर चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार

The miscreant who stole the dumper of 12 wheelers in Jaipur arrested - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने हाई ग्रेड 12 चक्को के डंपर चुराने वाले बदमाश को महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर उसके पास से डंपर बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ चल रहा है।

मानसरोवर थाना प्रभारी दिलीप कुमार सोनी बताया कि हाई ग्रेड 12 चक्को के डंपर चोरी करने वाले शातिर आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 लाख रुपए का चुराया गया डंपर बरामद किया गया है। आरोपी डंपर चुराकर मेवात हरियाणा ले गया था। वहीं चुराए गए डंपर को दो शातिर बदमाश डिजायर गाड़ी से एस्कॉर्ट कर रहे थे। जो कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
चोरी के दुपहिया वाहन सहित एक वाहन चोर गिरफ्तार- वहीं चाकसू थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार दुपहिया वाहन सहित एक शातिर वाहन चोर को धर-दबोचा है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
जांच अधिकारी एर्सआ जितेन्द्र कुमार ने बताया कि शातिर वाहन चोर चंदू उर्फ चन्द्रप्रकाश उर्फ अविनाश रैंगर निवासी शिवदासपुरा को गिरफ्तार कर उसके पास से चार दुपहिया वाहन जब्त किया गया है। आरोपी ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदाते अपनी निजी खर्चो के लिए की थी और पिछले आठ से दस माह में पहले ही चोरी की शुरुआत की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The miscreant who stole the dumper of 12 wheelers in Jaipur arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: miscreant, stole, dumper, 12 wheelers, jaipur, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved