• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है : डॉ. प्रतिभा सिंह

The main objective of Vikas Bharat Sankalp Yatra camps is to provide benefits of Central Government schemes to every needy and eligible person: Dr. Pratibha Singh - Jaipur News in Hindi

झालावाड़। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संभागीय आयुक्त ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविरों में आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ अधिक से अधिक संख्या में उनका केन्द्र सरकार की योजनाओं में पंजीकरण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत शिविर में आने वाले लाभार्थियों के अनुभवों को प्रतिदिन विडियो के माध्यम से साझा करवाएं एवं उक्त विडियो को विकसित भारत संकल्प यात्रा के पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड़ करवाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि उक्त शिविरों से संबंधित सभी पैरामीटर में प्रगति लाकर झालावा़ड़ जिले को रैंकिग में प्रदेश में प्रथम पांच जिलों में लाने के लिए प्रयास करें।
बैठक में उन्हांेने शिविरों के दौरान आमजन के स्वास्थ्य की जांच, दवाईयों के वितरण, सोयल हैल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन के वितरण की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक लोगों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श, दवाईयां एवं इलाज प्रदान कर राहत पहुंचाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैंक से जुड़ी समस्त योजनाओं में भी अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने शिविरों के दौरान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी आमजन को देने की बात कही।
बैठक में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने संभागीय आयुक्त को आश्वासन देते हुए कहा कि उनके द्वारा बैठक में दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाएगी तथा आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले शिविरों के दौरान योजनाओं में प्रगति लाकर जिले को रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में उप वन संरक्षक वी. चेतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, उप वन संरक्षक वी. चेतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ संतोष कुमार मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The main objective of Vikas Bharat Sankalp Yatra camps is to provide benefits of Central Government schemes to every needy and eligible person: Dr. Pratibha Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, divisional commissioner, dr pratibha singh, vikas bharat sankalp yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved