जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान ने डिजिटल प्लेटफाॅर्म के माध्यम से संवाद की नई कड़ी प्रारम्भ की है, जिसके तहत आज ‘‘राजस्थान जनसंवाद रैली’’ को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्बोधित किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
‘‘वर्चुअल जनसंवाद रैली’’ को दिल्ली से सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कपड़ा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने राजनीति नहीं राष्ट्र नीति को प्राथमिकता दी है। देश आश्वस्त है कि उनके प्रधानमंत्री 24 घण्टे देश की सेवा करते है। वैश्विक महामारी से आज पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में सभी के प्रति सहानुभूति व्यक्त करती हूँ। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत एवं कुशल नेतृत्व में देशभर मंे जो राहत कार्य हुए उनकी प्रशंसा ना केवल दुनियाभर के देश कर रहे है, बल्कि विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कर रहा है। कोरोना काल में देश के आमजन की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रूपये का आर्थिक पैकेज देकर हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक फैसला लिया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के वर्चुअल जनसंवाद रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के 135 करोड़ लोगों को कोरोना काल में जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने मजबूत एवं कुशल नेतृत्व से सुरक्षित रखा, उसी की बदौलत भारत आज विश्व स्वास्थ्य संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष बना और पूरी दुनियाभर में उनके नेतृत्व की प्रशंसा हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 20 लाख करोड़ रूपये का आर्थिक पैकेज देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक और क्राँतिकारी फैसला किया है। इस आर्थिक पैकेज से श्रमिक, किसान, सुक्ष्म एवं लघु उद्यमी, बड़े उद्यमी, रेहड़ी-ठेली वाले इत्यादि सभी को सम्बल मिलेगा और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रदेशभर में पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने जो राहत कार्य किये है वो काबिले-तारीफ है और सŸाा में होते हुए भी राज्य सरकार एवं प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रदेश के लोगों को राहत नहीं दे पाये। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनैतिक ड्रामेबाजी कर रहे है। डिजिटल माध्यम का संवाद के लिए अच्छा उपयोग हो रहा है। वे खुद अब तक डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं से वीडियो काँफ्रेंस के माध्यम से संवाद कर चुके है।
डाॅ. पूनियां ने कहा कि भारतीय मूल के एक अमेरिकी ज्योतिषि ने भविष्यवाणी की है कि वर्ष 2024 में मोदी जी के नेतृत्व 3 गुना बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और भारत के विश्व गुरू बनने की शुरूआत हो जायेगी और सारा कश्मीर हमारा होगा। राजस्थान के पाॅलिटिकल ड्रामे से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। अशोक गहलोत में ईमान बचा है तो आरोप साबित करके दिखाए।
केन्द्रीय मंत्री जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने वर्चुअल जनसंवाद रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक काम किये है। नरेन्द्र मोदी के कुशल प्रबन्धन के द्वारा भारत ने सम्पूर्ण विश्व में एक ‘‘नजीर’’ पेश की है एवं भारत को एक रोल माॅडल के रूप में प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राममन्दिर के निर्माण का कार्य प्रशस्त हुआ, देश के लिए नासूर बनी धारा 370 को 48 घण्टे में समाप्त करने का काम किया। इस कोरोना जैसी महामारी के समय में मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसको मजबूती से पूरा कर रहे है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope