• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंत्री-पुत्र के अविश्वास से खुली भाजपा की पोल, जब अपनों को ही भरोसा नहीं तो जनता क्या उम्मीद रखे: टीकाराम जूली

The BJPs mistrust of the minister and his son has been exposed. When even its own people don,t trust it, what can the public expect: Tikaram Julie - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में आगामी पंचायती राज चुनाव शुरू होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी की हालत बेहद पतली नज़र आ रही है और उसमें हार का डर तथा बौखलाहट पूरी तरह साफ़ झलक रही है।
जूली ने कहा कि भाजपा का यह डर दो प्रमुख बातों से स्पष्ट तौर पर जाहिर हो रहा है। पहली बात, केकड़ी में अजमेर जिला परिषद वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी है, जो भाजपा सरकार की खुली राजनीतिक तानाशाही और चुनाव से पहले ही उसकी घबराहट को दर्शाती है।
दूसरी बात, भाजपा के कैबिनेट मंत्री के बेटे का निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरना और अपनी ही पार्टी के टिकट पर जीत को लेकर भरोसा नहीं जताना है, जो भाजपा के तमाम संगठनात्मक दावों का आईना है।
कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र को पुलिस-प्रशासन के दम पर कुचलने की भाजपा सरकार की यह कोशिश बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री को कठोर शब्दों में चेताते हुए कहा, मुख्यमंत्री, पुलिस-प्रशासन को भाजपा की कठपुतली बनाना बंद कीजिए। इससे पहले कि प्रदेश की जनता आपकी इस तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हो और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़े, सत्ता के इस अहंकार और पुलिसिया तंत्र पर काबू रखिए।" उन्होंने चुनौती देते हुए आगे कहा कि अगर चुनाव कराने की हिम्मत है तो मैदान में उतरकर मुकाबला कीजिए, क्योंकि पुलिस की वर्दी के पीछे छिपकर लोकतंत्र की लड़ाई नहीं जीती जाती।
भाजपा के अंदरूनी कलह पर हमला बोलते हुए जूली ने कहा कि जब मंत्री जी के परिवार में उनके अपने बेटे को ही भाजपा के टिकट पर विश्वास नहीं है, तो आसानी से समझा जा सकता है कि आज प्रदेश में भाजपा किस स्थिति से गुजर रही है। मंत्री जी के पुत्र का निर्दलीय नामांकन भाजपा के भीतर व्याप्त भारी नाराजगी और आम कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही अनदेखी का जीता-जागता प्रमाण है, जिस पर भाजपा नेतृत्व को जवाब देना चाहिए। पार्टी में आम कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और स्थानीय नेतृत्व के बीच दूरी लगातार बढ़ रही है।
मंत्री जी के बेटे का अपनी ही पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के बजाय निर्दलीय मैदान में उतरना राजनीतिक और नैतिक जवाबदेही का सवाल खड़ा करता है, इसलिए मंत्री जी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता अब जान चुकी है कि भाजपा में जनादेश का सामना करने का साहस नहीं बचा है। उन्होंने कहा, "इस तानाशाही और अन्याय का जवाब कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक संघर्ष से देगा और प्रदेश की जनता अपने वोट की ताकत से देगी।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The BJPs mistrust of the minister and his son has been exposed. When even its own people don,t trust it, what can the public expect: Tikaram Julie
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, leader of the opposition, tikaram julie, rajasthan assembly, press statement, upcoming panchayat raj elections, bjp criticism, political rivalry, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved