• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समन्वय, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं खेल प्रतियोगिताएंः हिमांशु गुप्ता

Sports competitions promote coordination, health, and positive energy: Himanshu Gupta - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान आईटी गेम्स 2025-26 के अंतर्गत शनिवार को बैडमिंटन, शतरंज एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि आयुक्त, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग हिमांशु गुप्ता थे। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए हिमांशु गुप्ता ने कहाकि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विभागीय कर्मचारियों में आपसी समन्वय, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने राजस्थान आईटी गेम्स 2025-26 के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव एवं तकनीकी निदेशक रामेश्वर लाल सोलंकी तथा राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल चौधरी उपस्थित थे। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दीं। ये प्रतियोगिताएं मानसिंह, जिला अध्यक्ष जयपुर एवं दीपचंद कुमावत, महासचिव के निर्देशन में आयोजित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports competitions promote coordination, health, and positive energy: Himanshu Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan it games 2025-26, ias himanshu gupta, badminton, chess, table tennis, it professionals, department transparency, digital empowerment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved