• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिवाली तक वार्डवार चलेगा विशेष सफाई अभियान, फील्ड में उतरें अधिकारी: सुनील कोठारी

Special ward-wise cleanliness drive to run until Diwali; officials must work in the field: Sunil Kothari - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर नगर निगम महापौर सुनील कोठारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक देरी को समाप्त करना होना चाहिए। दीपावली के मद्देनजर शहर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़क मरम्मत सहित जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

महापौर ने सोमवार को मुरलीपुरा जोन के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छता योद्धाओं के साथ दो घंटे से अधिक समय तक मैराथन बैठक कर जोन की प्रशासनिक व्यवस्था, राजस्व वृद्धि, सफाई व्यवस्था, संसाधनों और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जोनवार फीडबैक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनता का नगर निगम बनाने पर जोर
सुनील कोठारी ने कहा कि नगर निगम को जनता का नगर निगम बनाया जाए और हर निर्णय में जनहित को प्राथमिकता दी जाए। आमजन को अपने काम के लिए बार-बार निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इसके लिए शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण जरूरी है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए नियमित मासिक बैठकें आयोजित करने की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि अधिकारी और वार्ड पार्षद एक मंच पर बैठकर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करें, ताकि उनका तत्काल समाधान निकाला जा सके।
बैठक में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जोन के प्रशासनिक ढांचे, राजस्व वृद्धि, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जोन स्तर पर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें और फील्ड में सामने आने वाली कमियों को तुरंत दूर करें।
हूपर्स से लेकर सीवर लाइन तक उठीं समस्याएं
बैठक में स्थानीय पार्षदों ने हूपर्स की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, यूडी टैक्स, सीवर लाइन, पशु प्रबंधन और अवैध अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं उठाईं। महापौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की योजनाओं और सेवाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करे और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे।
सफाई का मतलब केवल झाड़ू लगाना नहीं
महापौर ने सफाई व्यवस्था को व्यापक दृष्टिकोण से देखने की जरूरत बताते हुए कहा कि सफाई का अर्थ केवल झाड़ू लगाना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है। फुटपाथों पर कचरा नहीं रहना चाहिए तथा पेड़-पौधों की समय-समय पर कटाई-छंटाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि खुले में कचरा नहीं फेंकें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने वार्डवार साप्ताहिक सफाई अभियान चलाने और जनसहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
दीपावली से पहले सफाई, रोशनी और सड़कों पर फोकस
आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए महापौर ने सफाई, विद्युत व्यवस्था, सड़कों पर पेचवर्क और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (C&D Waste) को समय-समय पर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत शाखा के अधिशाषी अभियंता को विभिन्न स्थानों का सर्वे कर आवश्यकतानुसार उचित क्षमता की लाइटें लगाने और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि त्योहार से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी होनी चाहिए, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।
तीन आवेदकों को पट्टे वितरित
बैठक के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत तीन आवेदकों को पट्टे भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर उपमहापौर सरोज कंवर, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल, स्वास्थ्य एवं सतर्कता से जुड़े अधिकारी, पशु प्रबंधन शाखा के प्रतिनिधि और संबंधित वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
महापौर ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों से टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से जयपुर को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं के लिहाज से बेहतर बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special ward-wise cleanliness drive to run until Diwali; officials must work in the field: Sunil Kothari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunil kothari, jaipur municipal corporation, murlipura zone, jaipur news, special cleanliness drive, diwali preparations, ward wise cleaning, municipal administration, public grievance redressal, sanitation workers, street lighting, road repair, candd waste management, urban development, civic services, saroj kanwar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved