• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Social Justice and Empowerment Minister honored talents doing excellent work - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर शहर के हैप्पी स्कूल में आयोजित कोली समाज के राज्य स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह में की शिरकत कर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं समाज को एक नई दिशा देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को सशक्त एवं मजबूत करने में ऐसे व्यक्तियों की भूमिका सदैव अनुकरणीय होती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नति एवं समाज को नई दिशा में देने में कार्य रहे लोगों को हमें बढावा देने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक लोग सामाजिक विकास में आगे आकर अपना योगदान दे सके। ऐसे लोगों के लिए इस तरह के कार्यक्रम निश्चित तौर पर प्रगति का नया मार्ग प्रशस्त करेंगे। इसके पश्चात मंत्री टीकाराम जूली ने गांव पलवा में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का फीता काटकर अनावरण किया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Social Justice and Empowerment Minister honored talents doing excellent work
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, minister of social justice and empowerment, tikaram julie, alwar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved