• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोन-14 में सौलह अवैध विलाज को प्रारम्भिक स्तर पर ही किया ध्वस्त

Sixteen illegal villas in Zone-14 were demolished at the initial stage itself. - Jaipur News in Hindi

-सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माण को हटाए

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 में वाटिका रोड कल्लावाला में निर्माणाधीन 16 अवैध विलाज को प्रारम्भिक स्तर पर पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-2 में नगर निगम के साथ समूहिक अभियान के तहत अम्बावाडी से माल रोड तक रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार मेें अवस्थित वाटिका रोड कल्लावाला चन्दलाई रोड जिला जयपुर में कृषि भूमि पर जविप्रा की बिना अनुमति स्वीकृति के निर्माणाधीन 16 अवैध विलाज व अ्रन्य अवैध निमार्ण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रारम्भिक स्तर पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी टीम की निशादेही पर प्रवर्तन दस्तें द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से पूर्णतः ध्वस्तीकरण किया गया। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन प्रथम, प्रवर्तन अधिकारी जोन-14, 08, 11 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाब्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी टीम की निशादेही पर प्रवर्तन दस्तें द्वारा सम्पादित की गई।
जेडीए द्वारा जोन-2 में नगर निगम के साथ समूहिक अभियान के तहत जोन-2 के क्षेत्राधिकार मेें अवस्थित अम्बावाडी से मालरोड तक रोड सीमा पर कब्जा-अतिक्रमण कर रास्ता अवरूध कर लगाये गये करीब 40 थडी, ठेले, होर्डिंग-साइन बोर्ड, त्रिपाल, इत्यादि अतिक्रमणों को जोन‘-2 के राजस्व व तकनीकी टीम की निशादेही पर प्रवर्तन दस्तें द्वारा मजदूरों की सहायता से नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत हटवाया जा कर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। नगर निगम के जाप्ते के द्वारा एक ट्रैक्टर ट्रॉली भर कर सामान जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-2, नगर निगम का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाब्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी टीम की निशादेही पर प्रवर्तन दस्तें द्वारा सम्पादित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sixteen illegal villas in Zone-14 were demolished at the initial stage itself.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur development authority, under construction, illegal villas, demolished, chief controller enforcement, dharmendra kumar yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved