• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

Seven-Day Special NSS Camp Concludes at Kanodia P.G. Womens College - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर (27 जनवरी से 2 फरवरी 2026) का 2 फरवरी को समापन किया गया। यह शिविर सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्वयंसेविकाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना तथा समाज के वंचित वर्गों तक निःशुल्क सेवाएँ पहुँचाना रहा। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण कुमार कुमावत, राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को समाज से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण व अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने के लिये प्रेरित किया व स्वयंसेविकाओं द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्राओं में नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा भावना विकसित करते हैं, जो राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर जीवन मूल्यों, सामाजिक संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का बोध कराती है। सात दिवसीय विशेष शिविर के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को व्यवहारिक रूप में समझा है। उन्होंने कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के लिये प्रेरित किया। शिविर के दौरान लाल कुंडा एवं जवाहर नगर की बस्तियों में स्वच्छता अभियान, श्रमदान, सामाजिक सर्वेक्षण, नुक्कड़ नाटक, नशा मुक्ति रैली, महिला स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर तथा प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन ड्राइव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क एवं गांधी वाटिका संग्रहालय के शैक्षणिक भ्रमण से स्वयंसेविकाओं में पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रप्रेम एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित हुई। समापन दिवस पर द डर्माजॉइंट को. क्लिनिक के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में डॉ. विजय पिलानिया एवं डॉ. संगीता सहारण द्वारा जोड़ों, त्वचा एवं बालों से संबंधित समस्याओं पर परामर्श प्रदान किया गया। समग्र रूप से यह सात दिवसीय विशेष शिविर स्वयंसेविकाओं में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में पूर्णतः सफल रहा तथा महाविद्यालय और समाज के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में स्थापित हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी गुप्ता, डॉ. रेणु शक्तावत एवं चारूल शर्मा की सक्रिय भूमिका रही ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seven-Day Special NSS Camp Concludes at Kanodia P.G. Womens College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanodia pg mahila mahavidyalaya, nss special camp, jaipur news, national service scheme, women empowerment, social responsibility, cleanliness drive, health awareness camp, student development, community service, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved