• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसएमएस में मौसमी बीमारियों के लिए अलग आउटडोर

Separate outdoor arrangements for seasonal diseases in SMS hospital rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश में अपनी जड़ें फैलाने वाले स्वाइन फ्लू से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वही मौसमी बीमारियाें के मरीजों में भी बढ़ोतरी हो रही है। इस बीमारी से लड़ने के लिए अब प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को अब खोल दिया गया है। यह वार्ड 2 साल से बंद कर रखा था। एसएमएस अस्पताल प्रशासन की आपातकालीन बैठक में इसे खोलने का फैसला लिया गया। कल इस वार्ड में चार मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया। मौसमी मरीजों के लिए भी अलग आउटडोर की व्यवस्था की गई है। बैठक अस्पताल अधीक्षक डॉ डीएस मीणा के नेतृत्व में हुई। मीणा ने स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने और समय पर मरीजों को वार्ड में देखने नहीं जाने पर डॉक्टर्स को डांट लगाई। डॉक्टर्स को अस्पताल में पूरा समय देने और मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए पाबंद किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल परिसर में स्थित एसबीबीजे बैंक के पास स्थित कॉटेज वार्ड में मौसमी मरीजों के लिए अलग से आउटडोर रहेगा। साथ ही अस्पताल परिसर में अब स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के 24 घंटे सैंपल लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Separate outdoor arrangements for seasonal diseases in SMS hospital rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: separate outdoor arrangements, seasonal diseases, sms hospital rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved