• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिव्यांग को खराब डीप फ्रिज बेचने पर विक्रेता व निर्माता कंपनी पर 2.15 लाख रुपए हर्जाना

Rs 2.15 lakh fine imposed on seller and manufacturing company for selling defective deep fridge to a disabled person - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जिला उपभोक्ता आयोग, जयपुर-द्वितीय ने दिव्यांग उपभोक्ता को खराब डीप फ्रिज बेचने को अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस करार देते हुए विक्रेता सालासर इलेक्ट्रॉनिक्स और निर्माता कंपनी ब्लू स्टार पर 2.15 लाख रुपए हर्जाना लगाया है। आयोग ने विक्रेता और निर्माता को यह भी निर्देश दिए हैं कि वह डीप फ्रिज की कीमत के तौर पर वसूले गए 29,500 रुपए परिवाद दायर करने की तारीख से 9 प्रतिशत ब्याज सहित परिवादी को लौटाए। आयोग के अध्यक्ष ग्यारसी लाल मीणा व सदस्य हेमलता अग्रवाल ने यह आदेश ओमप्रकाश के परिवाद को स्वीकार करते हुए दिया।

परिवाद में बताया कि परिवादी के पूर्णतया विकलांग होने के चलते मुख्यमंत्री ने डेयरी बूथ आवंटित किया था। गर्मी में डेयरी उत्पाद को खराब होने से बचाने के लिए उसने 26 जून 2023 को विपक्षी कंपनी का 575 लीटर का डीप फ्रिज 29,500 रुपए में खरीदा था। नया उत्पाद होने के बावजूद भी शुरू से ही डीप फ्रिज में कूलिंग सही नहीं हुई। इसकी शिकायत उसने विक्रेता सालासर इलेक्ट्रॉनिक्स से की। शिकायत दर्ज कराने पर विपक्षी ने मैकेनिक भेजा। मैकेनिक ने कहा कि फ्रिज नया है, शुरुआत में ऐसा होता है आगे कोई शिकायत नहीं आएगी, लेकिन फ्रिज खराब ही रहा और उसमें रखे प्रॉडक्ट भी खराब होने लगे। उसने दुबारा शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परिवादी ने इसे उपभोक्ता आयोग में चुनौती देते हुए कहा कि खराब डीप फ्रिज के चलते उसके करीब एक लाख रुपए के उत्पाद खराब हो चुके हैं। ऐसे में उसे विपक्षी से क्षतिपूर्ति सहित हर्जा-खर्चा दिलाया जाए। वहीं विपक्षी की ओर से कहा गया कि उन्होंने सही उत्पाद बेचा था। परिवादी की स्वयं की लापरवाही के कारण खराब हुआ था। ऐसे में परिवाद को खारिज किया जाए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आयोग ने विक्रेता और निर्माता कंपनी पर 2.15 लाख रुपए का हर्जाना लगाते हुए डीप फ्रिज की कीमत ब्याज सहित लौटाने को कहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rs 2.15 lakh fine imposed on seller and manufacturing company for selling defective deep fridge to a disabled person
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rs 215 lakh, fine imposed, seller, manufacturing company, defective deep fridge, disabled person, jaipur, rajasthan\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved