जयपुर। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत विदेशी निवेशकों, कॉरपोरेट जगत और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित करने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के विश्नोई के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हुआ है। अपनी तीन दिवसीय यात्रा में यह प्रतिनिधिमंडल 04 नवंबर को रियाद में आयोजित इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लेगा और सऊदी अरब सरकार के अधिकारियों एवं वहां के सार्वजनिक और निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों और व्यापार और व्यवसाय से जुड़े अन्य स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात करेगा। इसमें सऊदी अरब के सहायक निवेश मंत्री इंजी. इब्राहिम युसेफ अल मुबारक से होने वाली मुलाकात शामिल है, जिसके दौरान सउदी अरब को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सऊदी अरब के दौरे पर जा रहे राज्य सरकार के इस प्रतिनिधिमंडल में, राज्य मंत्री विश्नोई के अलावा, राजस्थान सरकार के वित्त (व्यय) विभाग के सचिव नवीन जैन, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक, डीएमआईसी के अतिरिक्त आयुक्त नवनीत कुमार और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
प्रदेश के इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि समाधान, एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूशन और इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी जैसे क्षेत्रों में सऊदी अरब से निवेश लाने के उद्देश्य से यह प्रतिनिधिमंडल अलफनार प्रोजेक्ट्स, एसएबीआईसी, एसईडीसीओ कैपिटल, अल मुहाइदीब ग्रुप, जेद्दा चैंबर, बिनज़ागर ग्रुप, बसम ग्रुप और अब्दुल्ला हाशिम कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा और उन्हें राजस्थान के व्यापारिक माहौल को निवेश अनुकूल बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देगा।
इसके अलावा, इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री विश्नोई सऊदी अरब में भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान के साथ रियाद में आयोजित इंडिया फूड फेस्टिवल का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी बिल्ड में इंडिया पैवेलियन के उद्घाटन समारोह, जिसे फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है, में भी भाग लेगा। साथ-ही-साथ, यह प्रतिनिधिमंडल जेद्दाह में मौजूद एक पुरातात्विक स्थल ओल्ड बलद का दौरा करेगा और उनके एवं राजस्थान स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के बीच साझेदारी के अवसरों की भी तलाश करेगा।
अपने सऊदी अरब प्रवास के दौरान यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय मूल के लोगों और अप्रवासी राजस्थानी समुदाय के लोगों, जिन्होंने वहां नाम और प्रसिद्धि अर्जित की है और देश और राजस्थान को गौरवान्वित किया है, से भी मिलेगा और उन्हें अपनी जन्मभूमि से फिर से जुड़ने के लिए आमंत्रित करेगा।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर देशी और विदेशी निवेशकों, संस्थाओं और कॉरपोरेट जगत के शीर्ष अधिकारियों से लगातार बैठकें कर रही हैं, ताकि आने वाले समय में प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हो सके और ‘विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को पूरा करने की ओर बढ़ा जा सके।
इसके तहत पिछले कुछ महीनों में दिल्ली, मुंबई, सियोल (दक्षिण कोरिया), जापान के टोक्यो और ओसाका, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी, कतर की राजधानी दोहा, जर्मनी के म्यूनिख और ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इस तरह के इन्वेस्टर रोड शो आयोजित किये जा चुके हैं, ताकि निवेशकों को राजस्थान से जुड़ने, प्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित करने और उन्हें राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी निवेशक-अनुकूल नीतियों और अवसरों से अवगत कराया जा सके। इस व्यापक आउटरीच के परिणामस्वरूप राजस्थान सरकार को अब तक 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव (एमओयू) प्राप्त हुए हैं, जो राज्य सरकार के प्रयासों में निवेशक और व्यापार समुदाय के जबरदस्त विश्वास को दर्शाता है।
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 एक नज़र में:
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (बीआईपी) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है।
इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का उद्देश्य देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आ कर काम करने के लिए आमंत्रित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना और अन्य सुविधाएँ मुहैय्या कराना है। इस ग्लोबल समिट के दौरान कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और कौशल, ऑटो और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रो-केमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, खनन और ईएसडीएम/आईटी और आईटीईएस (ESDM/IT and ITeS) सहित विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष सत्र का आयोजन होगा।
इन्वेस्टर रोडशो के सऊदी अरब चरण का आयोजन वहां मौजूद भारतीय दूतावास एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से किया जा रहा है। फिक्की ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का इंडस्ट्री पार्टनर है। इसके अलावा पीडब्ल्यूसी (PwC) इंडिया इस इन्वेस्टमेंट समिट का नॉलेज पार्टनर है।
क्यों चढ़ाया जाता है शनि पूजा में सरसों का तेल और लोहा? जानिए इसके पीछे छिपा धार्मिक और ज्योतिषीय रहस्य
रिलीज से पहले ही दिखा धुरंधर 2 का धमाल, किसी ने 6 तो किसी ने बुक किए 10 टिकट
राशिफल 14 मार्च 2026: कुछ राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Why is Liquid Fund Better than Savings Account?
5 खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर कप्तान सर्वाधिक आईपीएल मैच खेले
सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी
जितेंद्र गिल और रुमित धीमान की शतकीय साझेदारी से बागवानी विभाग की जीत
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, तिथि संयोग से इस बार 8 दिन का पर्व, अष्टमी-नवमी एक ही दिन
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने फाइनल में भारत को 2-0 से हराया
टैलेंट शो से करियर शुरू करने वाली जेसी बकले के सिर सजा ऑस्कर का ताज
ICC का कड़ा एक्शन : पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को लगी फटकार, खाते में जुड़ा डिमेरिट पॉइंट
कादर खान से लेकर परेश रावल तक; डेविड धवन ने कैरेक्टर आर्टिस्ट को बताया अपनी फिल्मों की 'असली जान'
ऑस्कर 2026: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार, अकेले 6 अवॉर्ड किए अपने नाम
जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश ड्रामे पर तोड़ी चुप्पी, दोनों टीमों को दिखाया आइना
ऑस्कर 2026 में छाई वन बैटल आफ्टर अनदर, ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ को मिला पहला बेस्ट सिनेमैटोग्राफी खिताब
जसपाल सिंह के तूफानी शतक से डाक्टर लूथरा इलेवन की शानदार जीत
बिक्री में 125% उछाल के साथ छाई टाटा हैरियर, तेज़ी से बढ़ी डिमांड ने SUV सेगमेंट में मचाई हलचल
चैत्र नवरात्र - यहां दिव्य शक्ति करती है मां शारदा का शृंगार, लगता है भव्य मेला
जब देश में संकट होता है तो ऐसे समय में भी कांग्रेस राजनीति करती हैः जेपी नड्डा

भारत में थोक महंगाई दर फरवरी में 2.13 प्रतिशत रही

मुख्य सचिव को हटाने पर तृणमूल का राज्यसभा से वॉकआउट, रिजिजू ने कहा- यह सही नहीं
राशिफल 16 मार्च 2026: कुंभ राशि को बिजनेस में मिल सकती है अच्छी डील, तुला राशि को आर्थिक लाभ के योग
व्हाइट गाउन पहन ऑस्कर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जेवियर बार्डेम संग प्रेजेंट किया 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' अवॉर्ड
10 साल की मेहनत के बाद दंगल गर्ल ने खरीदा अपने सपनों का महल, गृहप्रवेश पर कराया 'होम टूर'
कैंसर मरीजों के लिए रैंप पर उतरे इब्राहिम अली खान, प्रतिभा रांटा और कुब्रा सैत
जब जीवन उलझा हो, तो शब्द ही जमीन देते हैं : लिसा रे
आमिर खान के जन्मदिन पर 'जग्गू दादा' ने बरसाया प्यार, शुभकामनाएं दीं
फराह खान ने 18 साल बाद 'सौ दर्द' गाने की शूटिंग की बताई खास सच्चाई
वैष्णो देवी में जन्मदिन मनाने पर बोलीं संदीपा धर- यह मेरे लिए आध्यात्मिक जीवनशैली
अक्षरा सिंह की 'अम्बे है मेरी मां' का ट्रेलर रिलीज, दहेज के लोभियों को सबक सिखाने की अनोखी गाथा
टैलेंट शो से करियर शुरू करने वाली जेसी बकले के सिर सजा ऑस्कर का ताज
भीगे ड्राई फ्रूट्स होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, पूरे दिन रहती हैं शरीर में एनर्जी
तनाव और चिंता को कहें अलविदा, नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल
हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका
सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी
हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली, खानपान में इन चीजों को करें शामिल
बेली फैट से पाना है छुटकारा? उड्डियान बंध है असरदार योग क्रिया
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रीढ़ की हड्डी को लचीला और मन को शांत बनाता है 'मारीच्यासन'
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
बार-बार पेट फूलना किसी बड़े खतरे का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
हेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है 'सेल्फ लव'
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन
थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं
रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां
प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन, मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंद
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
थायराइड से तनाव तक कई समस्याओं में लाभकारी होता है सर्वांगासन
हेल्थ टिप्स : वात, कफ और पित्त प्रवृत्ति के लिए छाछ पीने के नियम अलग, जानें कैसे सही अनुपात में करें सेवन
देखें आज 16/03/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope