• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक, बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन प्लानिंग के साथ तय समयावधि में पूरा करे : राजन विशाल

Review meeting of Agriculture and Horticulture Department, complete the implementation of budget announcements with planning within the stipulated time period: Rajan Vishal - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल ने पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, हरियालो राजस्थान कार्यक्रम, मिशन कर्मयोगी पोर्टल, विधानसभा प्रश्न और ई-फाईल सहित अन्य विषयों की प्रगति की समीक्षा की।

शासन सचिव ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट घोषणाओं को पूरी प्लानिंग से टाईम लाईन बनाकर तय समयावधि में पूर्ण करें। योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों को दिया जाये। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करंे। योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्र कृषकों को लाभान्वित करें, जिससे किसान विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी उपज और आमदनी में वृद्धि कर सके।
बैठक में फार्म पौण्ड़, डिग्गी, सिंचाई पाईप लाईन, कृषि यंत्र, तारबंदी, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, बीज मिनिकिट वितरण, कस्टम हायरिंग सेंटर, मृदा शक्ति संवर्धन योजना, पॉली हाऊस, ग्रीन हाऊस, ड्रिप, स्प्रिंक्लर इरिगेशन, प्याज भण्ड़ार गृह, सौर ऊर्जा पम्प संयंत्र स्थापना सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने बैठक में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग द्वारा लगाये जा रहे पौधों की भी समीक्षा की। इसके साथ ही राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्ट समिट के तहत हुए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के एमओयू की प्रगति की भी समीक्षा की।
बैठक में आयुक्त उद्यानिकी सुरेश कुमार ओला, अतिरिक्त निदेशक कृषि (प्रशासन) हुशियार सिंह, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) एस.एस. शेखावत, अतिरिक्त निदेशक कृषि (आदान) गोपाल लाल जाट, अतिरिक्त निदेशक कृषि (रसायन) एच.एस. मीणा, संयुक्त निदेशक उद्यान (विस्तार) राजेन्द्र सिंह सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Review meeting of Agriculture and Horticulture Department, complete the implementation of budget announcements with planning within the stipulated time period: Rajan Vishal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, government secretary, rajan vishal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved