• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राजस्थान पर्यटन विभाग को दो राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार मिले

जयपुर/नई दिल्ली । पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य सरकार के पर्यटन विभाग को दो राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015-16 के राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार वितरण के लिएआयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के जे अल्फोन्स से राजस्थान की पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा और अतिरिक्त मुख्य सचिव निहाल चंद गोयल ने ये पुरस्कार ग्रहण किये। राजस्थान के पर्यटन विभाग को पर्यटन फिल्म्स श्रेणी में पर्यटन फिल्म प्रमोशन के लिए और बेस्ट स्टेट श्रेणी में पर्यटन के सर्वागीण विकास के लिए देश भर में दूसरे स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया । पुरस्कार समारोह के बाद पर्यटन राज्य मंत्री कृष्णेन्द्र कौर ने बताया कि राजस्थान पर्यटन के विश्व मानचित्र पर सिरमौर बन उभर रहा है। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दूरदर्शी सोच के फ्लस्वरूप चलाये जा रहे पर्यटन ग्लोबल मीडिया कैम्पेन के लिए बनाई गई पर्यटन फिल्में और प्रचार अभियान की टैग लाइन जाने क्या दिख जाये को अपार लोकप्रियता मिली है।
उन्होंने ने बताया कि राज्य में पर्यटन की आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए भागीरथी प्रयास किये जा रहे है, जिसमें केन्द्र सरकार की ओर से भी विशेष मदद प्राप्त हो रही है । हाल ही प्रदेश के ऎतिहासिक दुर्ग, किलों, वन्य अभयारण्यों और अन्य पर्यटन स्थलों के पुनरूधार एवं इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए बड़ी केंद्रीय सहायता की मंजूरी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Tourism Department gets two National Tourism Awards
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister of tourism krishnendra kaur, additional chief secretary nihal chand goyal, director of tourism pradeep borat, president of ramnath kovind and minister of tourism kj alfones, rajasthan tourism department, rajasthan tourism, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved