जयपुर। राजस्थान बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने शनिवार को पदभार संभाल लिया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी मौजूद थे।
बता दें कि शुक्रवार को मदनलाल सैनी को राजस्थान BJP का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अशोक परनामी ने 16 अप्रैल को इस्तीफा दिया था। भाजपा पार्टी की स्थापना के 38 साल में यह पहला मौका था, जब ढाई माह तक भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी खाली रही।
यूपी में आतंकी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा को मारने की मिली थी जिम्मेदारी
लेखक सलमान रुश्दी पर पश्चिमी न्यूयॉर्क में व्याख्यान से पहले हमला
क्रिप्टो-करेंसी में काम करने वाली कंपनियों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई
Daily Horoscope