जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस की किसान रैली को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मंच पर राजस्थानी परम्परा से स्वागत हुआ। डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पार्टी अध्यक्ष को राजस्थानी साफा पहनाया। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चरखा भेंट किया। राहुल गांधी को मंच पर किसानों का प्रतीक हल और जैली भी भेंट की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस की किसान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
ने कहा कि सरकार का मालिक राजस्थान की जनता यहां का युवा है। हमारा काम
आपकी आवाज सुनना है। हमारे दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि जो समस्या राजस्थान के किसान के लिए है वही पूरे
हिंदुस्तान के किसान की है। आज किसान अपनी समस्या नहीं देख पा रहा है।
राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की
जनता और किसान ने ये संदेश दिया है कि जबतक आप किसानों का कर्जा माफ नहीं
करेंगे तबतक आपको चैन से सोने नहीं देंगे।
कांग्रेस की किसान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
ने कहा कि हिंदुस्तान के किसानो के लिए प्लानिंग की जरूरत है। हमें किसान
की शक्ति को पहचानना होगा क्योंकि देश को नई सोच की जरूरत है।
राहुल गांधी
ने कहा कि किसानों से कहना चाहता हूं कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत
नहीं है। हिंदुस्तान का किसान बैकफुट पर बैटिंग ना करे। हम फ्रंटफुट पर
खेलेंगे और छक्का मारेंगे। पीएम मोदी तो बैकफुट पर जाकर खेलते हैं।
किसान रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि सीबीआई के डायरेक्टर को मोदी ने रात को 10 बजे हटाया क्योंकि वो राफेल मामले की जांच कर रहे थे। अब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई डायरेक्टर को वापस लगाया है। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 56 इंच की छाती वाले पीएम राफेल मामले पर लोकसभा में एक मिनट के लिए नहीं आ पाए। रक्षा मंत्री को ढाई घंटे भाषण देना पड़ा। राहुल ने कहा कि पीएम हमारे सवाल का जवाब नहीं दे पा रहे हैं क्योकि चौकीदार ने चोरी की है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope