|
जयपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जयपुर शहर में सर्व समाज की ओर से एक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली बुधवार को जयपुर के चार दिवारी क्षेत्र में निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न समाजों के प्रमुख, साधु-संत, और शहर की जनता बड़ी संख्या में शामिल होगी।
रैली का शुभारंभ सुबह 11 बजे न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान से होगा। जहाँ जन आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद रैली रामलीला मैदान से सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, और चौड़ा रास्ता होते हुए वापस न्यू गेट रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
इस रैली का उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अत्याचार के प्रति आक्रोश व्यक्त करना और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है। रैली में शामिल होने के लिए सभी समाजों से अपील की गई है कि वे एकजुट होकर इस आंदोलन में भाग लें और अपनी आवाज़ बुलंद करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की बड़ी राहत, 1,066.80 करोड़ की मदद मंजूर
अमित शाह से बाबूलाल, रघुवर और चंपई की मुलाकात, झारखंड भाजपा अध्यक्ष का नाम जल्द होगा तय !
लॉर्ड्स टेस्ट : भारत को झटका, ऋषभ पंत इंजरी के चलते बाहर, ध्रुव जुरेल कर रहे विकेटकीपिंग
Daily Horoscope