जयपुर। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर चुनावी सभा या रोड शो के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अधिक प्रियंका गांधी की मांग की जा रही है। प्रत्येक कांग्रेस प्रत्याशी अपने क्षेत्र में प्रियंका गांधी का रोड शो या चुनावी सभा कराने के ज्यादा इच्छुक हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि राहुल गांधी से ज्यादा क्रेज प्रियंका गांधी बना हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस नेताओं को भी कांग्रेस का भविष्य राहुल गांधी के अपेक्षा प्रियंका गांधी के हाथों में सुरक्षित नजर आ रहा हैं। एक कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जनता भी राहुल गांधी की अपेक्षा प्रियंका गांधी को ज्यादा पसंद करती है। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी के 12सीटों पर रोड शो के लिए प्रस्ताव आए हैं और तेरह सीटों पर प्रियंका की रैली कराने की मांग आ रही हैं।
आपको बताते दें कि अभी प्रियंका गांधी का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश ही बना हुआ है। इसलिए राजस्थान में ज्यादा समय देने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
संजय सिंह का आरोप: शराब घोटाले में पूरी तरह लिप्त है बीजेपी, ये कमल छाप घोटाला है
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope