• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर के जनाना अस्पताल में तकनीकी खराबी से बिजली गुल, ऑपरेशन सहित कई सेवाएं प्रभावित

Power Outage at Jaipurs Zanana Hospital Due to Technical Fault; Operations and Other Services Affected - Jaipur News in Hindi

दिनेश तोमर

जयपुर। जयपुर स्थित जनाना अस्पताल में तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, नर्सरी, ओपीडी, आईपीडी सहित कई विभागों का काम प्रभावित हुआ, जिससे मरीजों और विशेष रूप से प्रसूताओं तथा उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर इलेक्टिव (निर्धारित) सर्जरी कुछ समय के लिए रोक दी। वहीं, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए तुरंत वैकल्पिक बिजली व्यवस्था शुरू कर दी गई, जिससे गंभीर मरीजों की चिकित्सा सेवाएं सुचारु रूप से जारी रखी जा सकें।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला अस्पताल के ब्लड बैंक को भी अलर्ट मोड पर रखा गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. नूपुर लोरिया पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए रहीं और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा चिकित्सा सेवाओं को सामान्य बनाए रखने के निर्देश देती रहीं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार तकनीकी खराबी के बावजूद आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता दी गई और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Power Outage at Jaipurs Zanana Hospital Due to Technical Fault; Operations and Other Services Affected
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: zanana hospital jaipur, jaipur hospital, power outage, technical fault, operation theatre, opd, ipd, nursery, elective surgery, pregnant women, maternity hospital, blood bank, dr nupur loria, rajasthan health department, hospital administration, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved