• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में दस रुपए का पोस्टल ऑर्डर आउट ऑफ मार्केट, एक महीने से भटक रहे लोग

Postal order of ten rupees out of market in Jaipur, people wandering for a month - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी जयपुर के किसी भी डाकघर में पिछले एक माह से 10 रुपए के पोस्टल आर्डर नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए लोग भटक रहे हैं। लोग काउंटर पर लाइन लगते हैं लेकिन काउंटर खुलने पर पता चलता है कि 10 रुपए का पोस्टल आर्डर नहीं हैं। इसके बाद लोग मायूस होकर लौट जाते हैं तो कई 10 रुपए से अधिक का पोस्टल ऑर्डर लेते हैं।

राजधानी में पोस्टल आर्डर की रोजाना खपत लगभग एक लाख रुपए से अधिक की है। इसका इस्तेमाल भारतीय मुद्रा के रूप में होता है। सबसे अधिक मांग 10 रुपए के पोस्टल ऑर्डर की रहती है, लेकिन किसी भी डाकघर में यह नहीं मिल रहा है। इसके अभाव में आरटीआइ कार्यकर्ताओं, युवाओं को रेलवे व अन्य विभागों में नौकरी से संबंधित आवेदन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डाकघर में केवल 20 व 50 रूपये के पोस्टल ऑर्डर मिल रहे हैं जिसकी जरूरत अमूमन कम ही लोगों को होती है। मुख्य डाकघर समेत अन्य उपडाकघरों में लोगों को पोस्टल आर्डर के लिए रोज भटकते देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Postal order of ten rupees out of market in Jaipur, people wandering for a month
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, 10 rupees postal order, rti activist, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved