• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएलएफ 2018 : राजनीति की भाषा के कारण जीवन मूल्यों का हुआ पतन

PLF 2018- Fall of life values due to the language of politics - Jaipur News in Hindi

जयपुर । समानांतर साहित्य उत्सव-2018 के तीसरे दिन में राजनीति की भाषा का पतन किस तरह हो रहा है, इसको लेकर मुक्तिबोध मंच पर मंथन हुआ। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान में राजनीति की भाषा के कारण जीवन मूल्यों का पतन हो रहा है, और राजनीति की भाषा ऐसी गढ़ी जा रही है कि जिससे हर वर्ग भयभीत है। वक्ता दीपक मलिक ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान जो भाषा थी वह पूरे देश की भाषा थी, एक भाषा थी और एक स्वर में बोली जाती थी। आजादी की लड़ाई ने हमे नये मूल्य दिए थे, लेकिन अब स्थिति अलग है। पहले राजनीति की भाषा जनआंदोलन के जरिये भी तय होती थी। दीपक मलिक ने देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त संसदीय लोकतंत्र में भाषा सम्मान जनक थी, लेकिन अब वर्मतान में संसद सत्र के दौरान राजनेताओं की भाषा सुनकर उन्हें तो सिर्फ क्षमा ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता का जनआंदोलन भी आजकल सीमित हो गया है, जिससे की राजनीति की भाषा के पतन को रोका जा सके। लेकिन देश की जनता नई भाषा की गिरफ्त में है। इसके पीछे कारण यह कि राजनीति करने वाली सत्ता की भाषा फिसलती है, तो सभी लोगों की भाषा फिसलती है। लेखक राजेंद्र राजन ने कहा कि राजनीति की भाषा के पतन की चर्चा हमें जीवन से जोड़कर करनी चाहिये। आजकल राजनीति में फैशन हो गया गाली-गलौच करना। राजनीति में गंदापन आ गया है, कुछ लोग राजनीति को गंदा कहकर खुद को पवित्र बताने से भी नहीं चूकते है। जबकि राजनीति सत्ता और जनता की कड़ी के साथ जोड़ने से होती है। राजन ने कहा कि यह सही है कि आजादी के समय कि जो भाषा थी वह देश की एक भाषा थी, लेकिन वर्तमान में हालात बड़े विकट है। अगर आजादी के वक्त की आज के वर्मतान समय से तुलना करेंगे तो हमे अंधेरे में रहने की आदत पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि आजकल महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को लेकर मंदिर बना दिया जाता है, महात्मा गांधी का झाडू उठाकर लोगों को ठगा जाता है। वहीं बहुसंख्यक आबादी को कट्‌टर बनाने की कोशिश की जाती है। राजेंद्र राजन ने कहा कि हम संक्रमण के दौर से गुजर रहे है, उपभोक्तावाद के दौर में विवेक पर बाजार का हमला है।
लेखिका सरला माहेश्वरी ने कहा कि साहित्य और कला का संबंध जीवन के सौंदर्यबोध से जुड़ा होता है। राजनीति में भाषा की पतन होना पूरे जीवन के मूल्यों के पतन का मामला है। आज हमारा लोकतंत्र डर का लोकतंत्र बन गया है। आज का समय सिर्फ राजभक्तों, राजभक्ति और राजभय का समय है। विचारों को हाशिये पर ढकेला जा रहा है, हमारी संवेदनशीलता को खत्म करके संवदेनहीन बनाया जा रहा है। लेखक नरेश दाधीच ने कहा कि राजनीति की भाषा का पतन हो चुका है, या भाषा का पूरी तरह से परिवर्तन हो चुका है, इस पर मंथन होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PLF 2018- Fall of life values due to the language of politics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: plf 2018, jaipur news, rajasthan hindi news, parallel literature festival-2018, rasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved