• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान पुलिस अकादमी में ‘जामुन का पेड़’ नाटक का मंचन, लालफीताशाही पर किया करारा व्यंग्य

Play Jamun Ka Ped Staged at Rajasthan Police Academy; A Scathing Satire on Red Tape - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी के सभागार में आज शाम नाटक जामुन का पेड़ का सफल मंचन किया गया। दर्शकों ने नाटक को दिल खोल कर सराहा।

रंग शिल्प के सचिव राजेंद्र शर्मा राजू ने बताया कि पुलिस अकादमी के प्रशिक्षणार्थियों के लिए इस नाटक का मंचन किया गया जिसे उपस्थित दर्शकों ने भरपूर तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजाई की, उन्होंने बताया कि उर्दू के मशहूर अफसानानिगार मरहूम कृष्ण चंद्र की मूल कहानी पर आधारित इस नाटक को वरिष्ठ रंगकर्मी नीरज गोस्वामी ने लिखा और इसका निर्देशन ईश्वर दत्त माथुर ने किया। नाटक में लालफीता शाही पर करारा व्यंग्य किया गया और यह दिखाया गया कि जामुन के पेड़ तले दबे आदमी को बाहर निकालने के लिए फाइल दर फाइल चलती रही और अंततः अफसर शाही की इस प्रक्रिया में वह आदमी दम तोड़ देता है।
नाटक में मोइनुद्दीन खान ,लोकेश कुमार सिंह साहिल, अशोक माहेश्वरी, आलोक चतुर्वेदी, सर्वेश व्यास, जितेंद्र कुमार शर्मा, मनोज स्वामी, राहुल नीरज गोस्वामी, ईश्वर दत्त माथुर, गुरमिंदर सिंह पुरी 'रोमी', यादवेंद्र याद और अनीस अंसारी ने अपने-अपने पात्रों के साथ न्याय किया। इस नाटक का संगीत पक्ष धनराज दाधीच ने संभाला तो प्रकाश एवं मंच व्यवस्था राजेंद्र शर्मा राजू की रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Play Jamun Ka Ped Staged at Rajasthan Police Academy; A Scathing Satire on Red Tape
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jamun ka ped, hindi theatre, krishna chander, rajasthan police academy, jaipur theatre, hindi drama, theatre performance, indian theatre, stage play, satire drama, bureaucracy satire, red tapism, rajasthani theatre, theatre artists, drama performance, jaipur cultural news, rajasthan cultural news, theatre direction, hindi play, art and culture, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved