जयपुर। केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन ने शनिवार को भैंरू खेड़ा मंदिर सेवापुरा के दर्शन कर आमेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा विश्व में भारत आज अर्थव्यवस्था की दृष्टि से छठे स्थान पर है। यह सब मोदी जी की ईमानदार सरकार और इच्छा शक्ति से ही संभव हो पाया है। देश में पहले भी धन या संसाधनों की कमी नहीं थी, किन्तु कांग्रेस की सरकारों में ईमानदारी व इच्छा शक्ति की कमी थी, इसलिए कांग्रेस के 50 वर्षों में देश का जितना विकास होना चाहिए था वह नही हुआ उससे अधिक विकास मोदी जी ने पिछले पांच वर्षों में ही कर दिखाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मोदी जी ने पूरे देश में हर समाज, वर्ग एवं जाति के लोगों के लिए कार्य किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मोदी जी द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में देरी की, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ अभी तक राज्य के किसानों को नहीं मिला, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क ईलाज का लाभ मिलता है इस योजना को राज्य सरकार लागू करने में समय लगा रही है। यह सब कांग्रेस इस लिए कर रही है क्योंकि वह मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रही है और हर कीमत पर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहती है।
इन्हे देश की जनता वोट की ताकत से जवाब देगी। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा आज राजनीति की यह हालत यह हो चुकी है कि कांग्रेस दिन रात हमारी रक्षा करने वाले वीर सैनिकों की वीरता पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रही है। पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक से जहां पूरा विश्व भारतीय सेना की वीरता की प्रशंसा कर रहा है वहीं हमारे देश की कांग्रेस पार्टी इसके सबूत मांगकर सेना की वीरता पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। इस अवसर पर आमेर विधायक डॉ. सतीश पूनिया ने कहा यह चुनाव नहीं है यह अच्छाई और बुराई के बीच में एक जंग है। इस जंग में हम किसकी तरफ है इसका निर्णय स्वयं हमें करना है। आज गांव गांव तक लोक कल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही है।
केन्द्र सरकार द्वारा अधिकारियों को प्रेरित करके काम करवाया जा रहा है। पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है। देश के विकास की गति को निरन्तर बनाए रखने और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए हमें मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक जुट होना होगा। कर्नल राज्यवर्धन ने आज आमेर विधानसभा क्षेत्र की सेवापुरा, नांगल पुरोहितान, नांगल सिरस, भट्टों की गली, रामपुरा ड़ाबड़ी, भूरथल, खोराश्यामदास और चौंप आदि ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया। सभी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने उनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके साथ रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope