• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने किया औचक निरीक्षण, अनुपयोगी सामान को हटाने के दिये निर्देश

Municipal Corporation Greater Commissioner Rukmani Riad conducted surprise inspection, gave instructions to remove unused items - Jaipur News in Hindi

-अधिकारियों को समय प्रातः 9.30 बजे आने के लिये किया पाबंद

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने नगर निगम ग्रेटर की शाखाओं का सुबह 9.30 बजे से औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त जनार्दन शर्मा भी साथ रहे। आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने लगभग 1 घण्टे मुख्यालय का दौरा किया वे प्रत्येक शाखा में गई तथा शाखाओं में पड़े कबाड़ को डिस्पोज करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि 2 साल से अधिक पुरानी फाईलें रिकाॅर्ड शाखा में रखी जाये इसके अतिरिक्त जगह-जगह लगे पोस्टर, बैनर, लिस्ट आदि को भी हटाने के निर्देश दिये। जिस दीवारों पर सीलन आ रही है उन पर पेन्ट करने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने शाखाओं में रखी खराब कुर्सियों, अलमारियों, खराब कुलरों को हटवाने के निर्देश दिये। उन्होंने सीढ़ियों की भी सफाई करने के निर्देष दिये। इसके साथ ही जगह-जगह पाये गये रेड स्पाॅट (गुटखा, पान, जर्दा आदि के पीक को थूकने से बने निषान) को भी साफ करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये की पट्टा शाखा में रखे रिकाॅर्ड को कम्प्यूटर के माध्यम से स्केनिंग करवाया जाये, सभी शौचालयों की साफ-सफाई के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही किसी भी शाखा में डिस्पोजल गिलास का उपयोग नहीं हो यह भी सुनिष्चित करने के निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Municipal Corporation Greater Commissioner Rukmani Riad conducted surprise inspection, gave instructions to remove unused items
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation greater commissioner, rukmani riad, additional commissioner, janardan sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved