• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध खनिज गतिविधियों में लिप्त 4 जेसीबी सहित 90 से अधिक वाहन जब्त

More than 90 vehicles including 4 JCBs involved in illegal mining activities seized - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ राज्यभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटें में 4 जेसीबी सहित 90 से अधिक वाहन जब्त किये हैं। राज्य सरकार की अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए प्रदेशभर में कार्रवाई जारी है। प्रदेश में सर्वाधिक 35 कार्रवाई जयपुर वृत में की गई, जिसमें से 23 कार्रवाई एमई जयपुर की टीम ने की है।

निदेशक माइंस दीपक तंवर ने बताया कि फील्ड अधिकारियों के साथ ही मुख्यालय द्वारा अवैध खनन, निर्गमन और भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई के लिए 6 दलों का गठन कर बोर्डर व संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। एक मार्च से 5 मार्च की अवधि के दौरान 110 प्रकरणांे में एक करोड़ रुपए से शास्ति आरोपित करने के साथ ही 66 लाख 95 हजार रु. की वसूली की जा चुकी है। तंवर ने बताया कि सभी फील्ड अधिकारियों को चाक चोबंद करने के साथ ही नवगठित सभी 6 दलों को तत्काल प्रभाव से सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी सहित 23 वाहन जब्त कर संबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द किये गये हैं। जयपुर एसएमई एनएस शक्तावत, एसएमई विजिलेंस प्रताप मीणा के मार्गदर्शन में एमई श्याम कापड़ी की टीम ने कार्रवाई करते हुए भांकरी बस्सी और हरड़ी हरध्यानपुरा में अवैध खनन करते दो जेसीबी को जब्त किया है।
इसके साथ ही आंधी में एक मार्बल व महला में एक बजरी कुल 2 डंपर, भांकरी बस्सी में मेसेनरी स्टोन को परिवहन करती 17 ट्रेक्टर ट्रॉली, भट्टा बस्ती जयपुर में एक ट्रेक्टर ट्राली बजरी और जयपुर टीम ने ही षिवदासपुरा में एक ट्रेलर बजरी का अवैध परिवहन करते जब्त कर संबंधित पुलिस थानें के सुपुर्द किया गया है। जयपुर एसएमई के कार्यक्षेत्र में ही दौसा में एमई श्री एलसी मीणा की टीम ने कोलवा में 2 ट्रेक्टर व 1 डंपर जब्त कर थाने में सुपुर्द किया है। टोंक में एएमई सोहन लाल सुथार की टीम ने पिपलू थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 500 टन बजरी, 5 डंपर और 2 ट्रेक्टर जब्त कर पुलिस को सुपुर्द किये हैं। कोटपुतली और अलवर में एक एक वाहन जब्त किये गये हैं।
अतिरिक्त निदेषक महेश माथुर के निर्देशन में विभागीय टीम ने गंगापुर, लिलोद, माण्डलगढ़, सलुम्बर, कोटरी, रेलमगरा, कुथाडा व नाथद्वारा में अवैध खनन गतिविधियों के 13 प्रकरणों में कार्रवाई की है जिसमें अवैध खनन के 4, निर्गमन के 7, भण्डारण के 2 प्रकरण है। विभाग द्वारा 427 टन अवैध खनिज भण्डारण कीजब्ती और 19 लाख से अधिक की राशि भी वसूल की गई है।
अजमेर वृत में एसएमई जय गुरुबख्सानी की टीम में अजमेर एमई विजिलेंस एलएन कुमावत ने कार्रवाई करते हुए 2 डंपर, सावर में 2 ट्रेक्टर, मकराना में 2 वाहन, गोटन में एमई राकेश शेषमा की टीम ने बजरी का अवैध परिवहन करते 3 ट्रेक्टर ट्राली, ब्यावर मेें एमई जगदीश मेहरावत की टीम ने एक ट्रेक्टर ट्राली, नागौर में एमई जय प्रकाश गोदारा ने जायल में एक जेसीबी और लाइमस्टोन के 2 डंपर जब्त किये हैं। बीकानेर में एसएमई एनके बैरवा के अनुसार बीकानेर में 2, जैसलमेर में 1, गंगानगर में 2 और हनुमानगढ़ में 1 वाहन जब्त किया गया है। इसी तरह से भीलवाड़ा एसएमई ओपी काबरा के अनुसार वृत में एक जेसीबी, 2 डंपर, 2 ट्रेक्टर और 1 बजरी ट्रक जहाजपुर, मांडलगढ़ क्षेत्र में जब्त किये गये हैं।
जोधपुर एसएमई देवेन्द्र गोड़ के अनुसार जोधपुर एमई भगवान सिंह भाटी द्वारा बोरुन्दा में एक डंपर बजरी, 2 डंपर मेसेनरी स्टोन का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किये गये हैं। सोजत में 2 वाहन, पाली मेें एक, बालोतरा में अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक डंपर और 3 ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर पचपदरा थाने में सुपुर्द किया गया है। भरतपुर एसएमई सुनील शर्मा, विजिलेंस पीएल मीणा और एमई केसी गोयल एएमई रुपवास संजय शर्मा की टीम ने अवैध खनिज परिवहन करते हुए 4 वाहन जब्त किये हैं। धौलपुर में एमई पुष्पेन्द्र मीणा ने एक ट्रक और एक ट्रेक्टर ट्राली जब्त करने के साथ ही एक एफआईआर दर्ज कराई गई है।
सवाईमाधोपुर मुख्यालय से नवीन अजमेरा व टीम ने बौंली में 5 बजरी के ट्रेक्टर ट्राली जब्त की है। करौली में धर्मसिंह मीणा 2 बजरी और एक मेसेनरी स्टोन का अवैध परिवहन करते वाहन जब्त कर पुलिस थाने को सुपुर्दगी दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than 90 vehicles including 4 JCBs involved in illegal mining activities seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, illegal mining, action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved