• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में गणित क्विज का आयोजन, छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग

Mathematics Quiz Organized at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya; Students Participate Enthusiastically - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के गणित विभाग द्वारा दिनांक 08 सितम्बर, 2026 को स्नातक (यू.जी.) की छात्राओं हेतु क्विज़ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में गणितीय अभिरुचि, तार्किक चिंतन, समस्या-समाधान क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। क्विज़ में गणित के विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनके माध्यम से छात्राओं की वैचारिक समझ, त्वरित सोच एवं तार्किक क्षमता का आंकलन किया गया। इस क्विज में कुल 42 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आयोजन में सक्रिय सहभागिता दिखाई। क्विज़ में अर्शपिंदर कौर (सेमेस्टर तृतीय) ने प्रथम, आरज़ू यादव (सेमेस्टर प्रथम) ने द्वितीय तथा मानसी शर्मा (सेमेस्टर प्रथम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस क्विज में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संकाय सदस्यों ने छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। यह आयोजन छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा और गणित के प्रति उनकी रुचि को बढ़ाने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mathematics Quiz Organized at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya; Students Participate Enthusiastically
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: matics quiz, jaipur college news, mathematics department, ug students, student quiz, mathematics education, logical thinking, problem solving skills, academic activities, college event jaipur, women college jaipur, student competition, jaipur education news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved