• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रवासी राजस्थानियों के बीच सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पादों को ले जाएगा मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन:

Marwari International Federation will take the products of self-help groups among migrant Rajasthanis: - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन के संस्थापक महासचिव सीए विजय गर्ग ने बताया कि, राजस्थान सरकार के ग्रामीण आजीविका विकास परिषद एवं मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन के बीच आज एक नोंन फाइनेंशियल एमओयू साइन हुआ। इस एमओ यू के तहत राजस्थान सरकार की राजविका के अंतर्गत आने वाले सेल्फ हेल्प ग्रुप, आर्टिजन, क्राफ्ट मैन, ग्रामीण एवं कुटीर घरेलू उद्योग से संबंधित उत्पादों को ग्रामीण क्षेत्र में आय बढ़ाने के लिए उनके उत्पादों को प्रवासी राजस्थानियों के बीच मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन प्रचार प्रसार करेगा एवं उन उत्पादों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब आर्टिजन एवं महिला उद्यमियों की आय बढ़ाने में मदद करेगा।

इस अवसर पर राजविका के एसडीएम आईएएस अधिकारी आशुतोष एटी पेडनेकर ने कहा कि, मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन प्रवासी राजस्थानियों की सबसे बड़ी सोशल एवं बिजनेस नेटवर्किंग संस्था है एवं प्रेजेंटेशन के दौरान संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि संस्था का नेटवर्क 44 देश के प्रवासी राजस्थानियों के बीच एवं भारत के लगभग सभी प्रदेशों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी इस संस्था से जुड़े हुए हैं एवं 5000 से अधिक परिवार संस्था के सदस्य हैं। यह संस्था ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सेल्फ हेल्प ग्रुप एवं आर्टिजंस के उत्पादों को प्रवासी राजस्थानियों के बीच लेकर जाएगी एवं उनके उत्पादों की बिक्री बढ़ाने में सहयोग करेगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब ग्रामीण दस्तकारों एवं घरेलू उद्योग चलाने वाली महिलाओं की आय में वृद्धि होगी एवं वह गरीबों की रेखा से बाहर आ सकेंगे, इसके साथ ही जो प्रवासी राजस्थानी इन उत्पादों को लेगा वह अपने राजस्थान की मिट्टी से जुड़ा हुआ महसूस करेगा एवं उनका इन उत्पादों के माध्यम से शुद्धता की गारंटी भी दी जाएगी।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव गर्ग ने बताया कि संस्था के माध्यम से भारत के बाहर एवं भारत के विभिन्न प्रदेशों में इन उत्पादों की प्रदर्शनी एवं मेले लगाए जाएंगे, प्रमुख रूप से इनपुट उत्पादों में पापड़, मंगोड़ी, अचार, घरेलू सजावट के समान, शुद्ध तेल एवं ऐसे उत्पाद शामिल किए जाएंगे जो घरेलू महिलाएं अपने कुटीर उद्योगों के माध्यम से बनती है एवं शुद्धता की गारंटी होती है और यह उत्पाद आमतौर पर रोजाना काम में आने वाले उत्पाद होंगे।
गर्ग ने बताया कि, मेले एवं प्रदर्शनी के साथ-साथ इन उत्पादों को मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, कोई भी व्यक्ति मारवाड़ी वेबसाइट पर जाकर इन उत्पादों का सीधा ऑर्डर इन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आर्टिजन एवं उद्यमियों को दे सकते हैं एवं बिना किसी कमीशन के यह उत्पाद सीधे प्रवासी राजस्थान तक पहुंच सकेंगे।
इस एमओयू के माध्यम से सेल्फ हेल्प ग्रुप, आर्टिजेंस, क्राफ्ट्समैन एवं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिला उद्यमियों के उत्पादों की डिजिटल प्रसेंस प्रवासी राजस्थानियों के बीच बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा, इसके साथ-साथ इन सभी को अपने उत्पादों की बिक्री कैसे बढ़ाई जाए उसकी स्किल भी संस्था के माध्यम से दी जाएगी।
संस्था के द्वारा विभिन्न (SEO) एसईओ के माध्यम से गूगल पर इन उत्पादों की बिक्री को बढ़ाने एवं प्रवासी राजस्थानियों के बीच पहुंचाने का कार्य संस्था के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले इन सभी उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनके उत्पादों को सर्वप्रथम लोकल क्षेत्र में बढ़कर इसके साथ-साथ देश में प्रदेश में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों के बीच पहुंचा जाएगा, जिससे इनकी बिक्री बड़े एवं यह अधिक लाभ कमाकर गरीबी की रेखा से बाहर आ सके एवं प्रवासी राजस्थानियों के बीच एवं अन्य लोगों के बीच यह उत्पाद पहुंच कर उनको कम कीमत पर शुद्धता की गारंटी दी जा सके, इसके लिए विभिन्न माध्यमों से इन उत्पादों के प्रचार प्रसार एवं बिक्री बढ़ाने के कार्य में आई एफ के द्वारा किए जाएंगे।
इस अवसर पर राजीविका के नोडल ऑफिसर अजय आर्य ने बताया कि राजस्थान में लगभग 2 लाख से अधिक सेल्फ हेल्प ग्रुप जुड़े हुए हैं एवं विभिन्न आर्टिजन एवं क्राफ्ट्समैन्स एवं ग्रामीण आर्गेनाइजेशन को शामिल करें तो राजीविका के माध्यम से लगभग 46 लाख ग्रामीण परिवार जुड़े हुए हैं, उनमें से अधिकांश विभिन्न तरह के उत्पादों एवं उन उत्पादों को सीखने से संबंधित कार्य कर रहे हैं मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन इस एमओयू के माध्यम से इन ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों के उत्पादों के साथ-साथ उनकी सेवाओं की भी डिजिटल प्रसेंस बढ़ाएगी तो प्रत्यक्ष अपेक्षा रूप से 46 लाख परिवारों को इससे सीधा फायदा होगा।
इस अवसर पर राजीविका के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय आर्य एवं राजविका की पदाधिकारी रमणिका कोर, मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन से मुख्य अधिकारी मानस गर्ग मुख्य टेक्निकल ऑफीसर नमन एवं मुकेश सिंह भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Marwari International Federation will take the products of self-help groups among migrant Rajasthanis:
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, ca vijay garg, marwari international federation, non-financial mou, rural livelihood development council, rajasthan government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved