• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर कमल खिलेगा : शेखावत

Lotus will bloom on all 25 seats of Rajasthan: Shekhawat - Jaipur News in Hindi

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री बोले, भाजपा केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि वर्ष पर्यंत 365 दिन काम करने वाली पार्टी जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एकतरफा जीत हासिल करने जा रही है। राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। गुरुवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के समय में काम करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि वर्ष पर्यंत 365 दिन काम करने वाली पार्टी है। शेखावत ने कहा कि भाजपा सामाजिक सरोकार से लेकर सभी राजनीतिक मुद्दों पर समाज को जागरूक करने का काम करती है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी की प्रतिष्ठा और पार्टी के प्रति लोगों का सद्भाव बढ़े, इसके लिए निरंतर कार्य करता है।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शेखावत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि भाजपा में क्‍या चल रहा है? बल्कि खुद की पार्टी के संबंध में सोचना चाहिए। शेखावत ने कहा कि जिस तरह दूसरी पार्टियों के नेताओं की भाजपा में आने की भगदड़ मची हुई है, उससे स्‍पष्‍ट होता है कि भाजपा किस तरफ जा रही है, लेकिन कांग्रेस जिस तरह शून्‍य से रसातल की तरफ जा रही है, उस संबंध में कांग्रेस नेताओं को सोचना चाहिए।
कांग्रेस के खातों से करोड़ों की धनराशि जब्‍त किए जाने के संबंध में शेखावत ने कहा कि कोई भी संविधान प्रदत्‍त प्रक्रिया और संसद के बनाए कानूनों से ऊपर नहीं है, इसलिए केवल इस वजह से किसी को छोड़ दिया जाए कि उसका संबंध राजनीतिक पार्टी से है, यह जायज नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lotus will bloom on all 25 seats of Rajasthan: Shekhawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, union jal shakti minister, gajendra singh shekhawat, lok sabha elections, bharatiya janata party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved