• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत व कांग्रेस विधायकों के खिलाफ वकीलों ने ईडी में प्रकरण कराया दर्ज

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राजाखेड़ा के मरेना में महंगाई राहत शिविर की सभा में 7 मई को भाषण देते हुए कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मिलकर सरकार गिराने का षडयंत्र किया था और कांग्रेस के कुछ विधायकों को पैसे बांट दिए। उन्होंने कहा कि जिस जिस विधायक ने 10 - 20 करोड़ रुपए लिए है उस राशि को वापस अमित शाह को वापस लौटा दें। उसमें से कुछ राशि खर्च कर ली हो तो वह एआईसीसी से वापस दिलवा देंगे अन्यथा उसका पैसा रखोगे तो हमेशा दबाव बनाकर रखेंगे। गृहमंत्री हैं डराएंगेए धमकाएंगे जैसा वे गुजरात में करते हैं और महाराष्ट्र में शिवसेना के दो टुकड़े करा चुके हैं। अमित शाह बहुत खतरनाक खेल खेलते हैं।

यह भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और 8 मई के राजस्थान पत्रिका , भास्कर वह करीब करीब सभी अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। पूनम चंद भंडारी एडवोकेट, आईजी खजुरिया एडवोकेट व डॉक्टर डीएन शर्मा एडवोकेट के अनुसार इन लोगों ने व कांग्रेस के विधायकों ने मनी लांड्रिंग एक्ट की धारा तीन के तहत अपराध किया है। इसलिए प्रवर्तन निदेशालय को आज ईमेल के जरिए लिखित में शिकायत की गई है कि मामला गंभीर है और किसी साधारण व्यक्ति ने नहीं बल्कि राजस्थान सरकार के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह आरोप लगाया है। इसलिए इसकी जांच की जाए और विधायकों से पैसा बरामद किया जाए और यदि उन्होंने संपत्ति खरीद ली है तो उसे जब्त की जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lawyers filed case against Amit Shah, Dharmendra Pradhan, Gajendra Singh Shekhawat and Congress MLAs in ED
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan, chief minister ashok gehlot, union home minister, amit shah, union education minister, dharmendra pradhan, union jal shakti minister, gajendra singh shekhawa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved