• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्व. आलोक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Late Alok paid emotional tribute - Jaipur News in Hindi

जयपुर । विद्युत भवन में बुधवार को ऊर्जा विभाग से संबद्ध विभिन्न विद्युत निगमों की ओर से पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा स्व. आलोक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने स्व. आलोक के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके साथ अपने अनुभवों को याद किया। नागर ने कहा कि कार्य के प्रति स्व. आलोक की प्रतिबद्धता बेजोड़ थी। जनहित में वे कठोर निर्णय लेने से हिचकते नहीं थे। केन्द्र और राज्य सरकार में जिन भी पदों पर वे रहे, अपनी प्रशासनिक क्षमता एवं प्रबंधकीय कौशल से सभी को प्रभावित किया। ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में भी उनका कार्यकाल शानदार रहा।

इस अवसर पर चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ओम कसेरा, प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल, उत्पादन निगम के सीएमडी देवेन्द्र श्रृंगी सहित सभी विद्युत निगमों के जयपुर में पदस्थापित अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृतिशेष आलोक को पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Late Alok paid emotional tribute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alok, tribute, hiralal nagar, aarti dogra, om kasera, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved