• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षण संस्थाओं में सरकारी योजनाओं पर वाद विवाद कराना गलत : पायलट

jaipur news : Wrong the debate competition on Government Schemes in Educational Institutions : pilot - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों व कॉलेजों में सरकारी योजनाओं को लेकर वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताएं करवाने को नैतिक रूप से गलत बताया है।

पायलट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का चार वर्षों का कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा है। अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न चरम पर है और सरकार के पास ऐसी कोई बड़ी उपलब्धि गिनाने के लिए नहीं है, इसलिए सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए सरकार के शिक्षा विभाग ने फरमान जारी किया है कि स्कूलों व कॉलेजों में सरकारी योजनाओं के बारे में प्रतियोगिताएं कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जो सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती और जिसने बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है, वह कॉलेज के छात्रों को चुनावी वर्ष में प्रभावित करने के लिए यह हथकंडा अपना रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार का प्रयास है कि उनकी योजनाओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, जबकि अब तक केन्द्र व राज्य सरकार की कोई भी ऐसी योजना नहीं है, जिसे सफल माना जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का ऐसा रवैया स्पष्ट करता है कि सरकार शिक्षा के माध्यम से अपने राजनीतिक हित साधना चाहती है। सरकार का यह निर्णय नैतिक रूप से अनुचित है इसलिए सरकार को अविलम्ब प्रदेश के स्कूलों व कॉलेजों में सरकारी योजनाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने के परिपत्र को वापस लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Wrong the debate competition on Government Schemes in Educational Institutions : pilot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, debate competition on government schemes, debate competition in educational institutions, congress state president sachin pilot, statement of sachin pilot, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, rajasthan election, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान चुनाव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved