• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वार्ड 29 में बनेेंगी 33 लाख की लागत से सीसी सडक़ें : डॉ. चतुर्वेदी

jaipur news : will make CC roads in Ward 29 of jaipur : arun Chaturvedi - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सिविल लाइन विधानसभा के वार्ड 29 के श्याम नगर, किशन नगर, अशोक नगर, पुरानी चुंगी, देवी नगर एवं अयप्पा मंदिर वाली गली में 33 लाख रुपए की लागत से सीसी सडक़ों का निर्माण होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने गुरुवार को इन कॉलोनियों में बनने वाली सीसी सडक़ों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सीसी सडक़ का निर्माण जयपुर नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। यह निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करना होगा। उन्होंने जयपुर नगर निगम एवं निर्माण कार्य एजेंसी के ठेकेदार को समय पर एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ सीसी सडक़ों का निर्माण कराने के निर्देश दिए तथा स्थायी निवासियों को भी सीसी सडक़ की गुणवत्ता पर गहरी नजर रखने का आग्रह किया। इस कॉलोनियों में सीसी सडक़ का निर्माण होने से लोगों का आवागमन बेहतर होगा, वहीं साफ सफाई भी ठीक प्रकार से हो पाएगी। इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और नगर निगम के अधिकारियों को नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद शारदा विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में कॉलोनियों के महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। चतुर्वेदी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : will make CC roads in Ward 29 of jaipur : arun Chaturvedi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, cc roads in jaipur, arun chaturvedi, minister of social justice and empowerment dr arun chaturvedi, jaipur municipal corporation, jaipur nagar nigam, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, rajasthan assembly, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान चुनाव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved