• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वर्ल्ड फूड इंडिया में निवेशकों से होगा सीधा संवाद : उद्योग मंत्री

jaipur news : will Directly communicating with investors in World Food India : Industry Minister Rajpal Singh Shekhawat - Jaipur News in Hindi

जयपुर। उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने बताया कि 3 से 5 नंवबर तक नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया में उद्योग विभाग की अगुवाई में राज्य के आधा दर्जन से अधिक विभाग प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश के लिए निवेशकों से सीधा संवाद कायम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण और इससे जुड़े क्षेत्रों में निवेश की विपुल संभावनाएं हैं।

उद्योग मंत्री शेखावत ने बताया कि वर्ल्ड फूड इंडिया में राजस्थान का पैवेलियन तैयार किया जा रहा है, जिसमें उद्योग विभाग के साथ ही रीको, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, कृषि, बागवानी, पशुपालन, कृषि विपणन, डेयरी फैडरेशन आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी आवश्यक तैयारियों व जानकारी के साथ हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य के प्रमुख खाद्य प्रसंस्करण उद्योग भी वर्ल्ड फूड इंडिया में भाग ले रहे हैं। शेखावत ने बताया कि तीन दिवसीय वर्ल्ड फूड इंडिया में दो दर्जन से अधिक निवेशकों के साथ बीटूजी और बीटूबी मिटिंग्स होना तय हो चुका है, वहीं और निवेशकों द्वारा भी इसके लिए रुचि दिखाई जा रही है। इसके अलावा इस दौरान कुछ निवेशकों के साथ एमओयू भी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव एमएसएमई डॉ. सुबोध अग्रवाल और उद्योग आयुक्त कुंजीलाल मीणा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर समन्वय बनाते हुए इस आयोजन को प्रदेश के लिए उपयोगी बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि निवेशकों से समन्वय व एमओयू के लिए एलसी जैन को संयोजक और पीआर शर्मा को समन्वयक बनाया गया है, वहीं बीटूजी और बीटूबी मिटिंग्स के लिए बीआईपी के नागेश को प्रभारी बनाया है। एसएस शाह महिला एनजीओ प्रदान के साथ कोऑर्डिनेट करेंगे।
उद्योग मंत्री शेखावत ने बताया कि राजस्थान मसालों खासतौर से जीरा, मैथी, धनिया, मिर्च, अजवाइन, ईसबगोल के साथ ही फलों व दूध उत्पादन में अग्रणी प्रदेश है। ऐसे में राज्य में प्रसंस्करण इकाइयों व कोल्ड स्टोरेज चैन स्थापना की संभावनाएं अन्य प्रदेशों की तुलना में अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया में राजस्थान के सकारात्मक पक्ष को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : will Directly communicating with investors in World Food India : Industry Minister Rajpal Singh Shekhawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, directly communicating of investors, world food india, world food india in new delhi, industry minister rajpal singh shekhawat, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved